• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में भी होगी छांगुर की जमीनों की जांच
Image

अलीगढ़ में भी होगी छांगुर की जमीनों की जांच

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 24 जुलाई 2025

धर्मांतरण रैकेट: छांगुर और 13 करीबियों की जमीनों की जांच तेज

अलीगढ़: अवैध धर्मांतरण के मामलों में घिरे छांगुर और उसके 13 करीबियों द्वारा खरीदी गई जमीनों की जांच अब अलीगढ़ मंडल के रजिस्ट्री कार्यालयों में भी की जाएगी। शासन स्तर से नामों की सूची रजिस्ट्री कार्यालयों को भेजी गई है। जांच का दायरा अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज जिलों तक बढ़ा दिया गया है।

छांगुर पर आरोप है कि उसने विदेशी फंड के जरिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जमीनें खरीदीं। एटीएस और ईडी की संयुक्त जांच में खुलासा हुआ कि छांगुर ने अपने 13 करीबी सहयोगियों के नाम पर प्लॉट खरीदकर अवैध प्लॉटिंग और बिक्री का नेटवर्क खड़ा किया। इससे भारी मुनाफा कमाया गया।

इन करीबियों में महबूब, नीतू उर्फ नसरीन, सबीहा, नवीन, मोहम्मद सबरोज, रशीद, रमजान (गोंडा), इदुल इस्लाम (नागपुर), राजेश उपाध्याय, संगीता देवी उपाध्याय, बाबू उर्फ वलीउद्दीन सहित अन्य नाम शामिल हैं। शासन ने प्रदेश के 351 उपनिबंधक कार्यालयों को सतर्क करते हुए सभी नामों से जुड़े बैनामों का ब्योरा मांगा है।

बलरामपुर तहसील की जांच में सामने आया कि बिना ज़मीन को आबादी क्षेत्र घोषित कराए ही प्लॉटिंग कर दी गई। बिना रजिस्ट्री, केवल एग्रीमेंट के आधार पर जमीनें बेची जा रही थीं। यह सब धर्मांतरण के लिए आर्थिक संसाधन जुटाने का हिस्सा बताया जा रहा है।

अब शासन ने पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है। डीआईजी स्टाम्प शिवशंकर यादव ने पुष्टि की कि शासन के आदेशों के तहत कार्रवाई की जा रही है। माना जा रहा है कि इस जांच से प्रदेश में धर्मांतरण से जुड़ा बड़ा जमीन घोटाला उजागर हो सकता है।

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *