• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: ओजोन सिटी में सात फुट गहरे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत, परिजनों ने जताई लापरवाही पर नाराज़गी
Image

अलीगढ़: ओजोन सिटी में सात फुट गहरे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत, परिजनों ने जताई लापरवाही पर नाराज़गी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़,
महुआखेड़ा थाना क्षेत्र की ओजोन सिटी में निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास एक खुले गड्ढे में डूबने से आठ वर्षीय बालक विशाल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर की है जब विशाल अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। बारिश के पानी से भरे करीब सात फुट गहरे गड्ढे में वह किसी तरह गिर गया। बच्चों के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और बालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विशाल के पिता जगदीश कुशवाहा मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के निवासी हैं और पिछले आठ महीनों से ओजोन सिटी में मजदूरी कर रहे हैं। उनका परिवार परिसर में बनी झुग्गी में रहता है। विशाल दो बहनों का इकलौता भाई था। परिवार का कहना है कि नहाने के लिए अलग से हौदी बनी हुई है, ऐसे में यह मानना गलत होगा कि वह नहाने गया था। संभवतः वह हाथ-पैर धोने गया या खेलते-खेलते फिसल गया।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने बिल्डिंग निर्माण में बरती गई लापरवाही को हादसे की वजह बताया है। मिट्टी निकालने के बाद गड्ढे को खुला छोड़ दिया गया था, जिसमें 10 दिनों से बारिश का पानी जमा था। वहीं, पुलिस का कहना है कि बालक की मौत नहाते समय हुई। थाने के इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह हादसा न केवल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतज़ामों की कमी पर भी सवाल खड़े करता है।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *