• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में दिनदहाड़े भाजपा कार्यकर्ता सोनू चौधरी की हत्या,मारी गई 7-8 गोलियां
Image

अलीगढ़ में दिनदहाड़े भाजपा कार्यकर्ता सोनू चौधरी की हत्या,मारी गई 7-8 गोलियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 25 जुलाई 2025

परिवार ने जताई परिचित की संलिप्तता

हत्या की वारदात:
तालानगरी क्षेत्र के कोंडरा गांव निवासी 45 वर्षीय सोनू चौधरी की शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे निर्मम हत्या कर दी गई। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। सोनू अपनी क्रेटा कार से अकेले निकले थे और गांव से करीब 200 मीटर दूर पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोका।

घटनाक्रम:
एक युवक कार में उनके साथ बगल की सीट पर बैठ गया जबकि दूसरा ड्राइवर साइड पर खड़ा रहा। घटनास्थल से गुजर रहे मृतक के भतीजे सुमित ने दोनों को बातचीत करते हुए देखा और सामान्य मानकर आगे बढ़ गया। कुछ देर बाद बाहर खड़े युवक ने सोनू को निशाना बनाकर 4 गोलियां दाग दीं और कार में बैठा युवक भी 7-9 गोलियां मारकर बाहर निकला। दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए।

परिजनों की प्रतिक्रिया:
गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सोनू के परिजनों को सूचित किया। परिजन उन्हें क्वार्सी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई देवेंद्र चौधरी ने बताया कि सोनू की किसी से सीधी रंजिश नहीं थी, लेकिन जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, उससे संदेह होता है कि हमलावर कोई खास परिचित हो सकता है।

पुलिस जांच:
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलित किए। एसएसपी संजीव सुमन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना पुलिस और एसओजी को निर्देश दिए। पुलिस गांव के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

परिवार का शक और संदेह:
परिवार का कहना है कि अगर हमलावर अपरिचित होते तो सोनू उन्हें कार में नहीं बैठाते, न ही न्यूटल में खड़ी गाड़ी का एसी चालू रखते। इससे संकेत मिलता है कि हत्या पूर्व नियोजित थी और हमलावर कोई भरोसेमंद व्यक्ति था। हालांकि, किसी पुरानी रंजिश की बात से फिलहाल परिवार इनकार कर रहा है। पुलिस को अब तक कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है।


दिनदहाड़े हुई इस हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। भाजपा कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी की हत्या ने राजनीतिक व सामाजिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर जांच में जुटी है।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *