• Home
  • Delhi
  • दुनिया में फिर छाए पीएम मोदी, मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे में बने सबसे लोकप्रिय नेता
Image

दुनिया में फिर छाए पीएम मोदी, मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे में बने सबसे लोकप्रिय नेता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 25 जुलाई 2025
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जुलाई 2025 में जारी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी को 75% अप्रूवल रेटिंग मिली है, जो उन्हें सर्वाधिक लोकप्रिय बनाती है।

यह सर्वे 4 से 10 जुलाई के बीच किया गया, जिसमें 20 से अधिक देशों के प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया था। मोदी ने लोकप्रियता के मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी जैसे दिग्गज नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया।

टॉप 5 नेता और उनकी अप्रूवल रेटिंग:

  1. नरेंद्र मोदी (भारत) – 75%
  2. ली जे-म्युंग (दक्षिण कोरिया) – 59%
  3. जेवियर मिलेई (अर्जेंटीना) – 57%
  4. मार्क कार्नी (कनाडा) – 56%
  5. एंथनी अल्बनीज (ऑस्ट्रेलिया) – 54%

डोनाल्ड ट्रंप को इस सर्वे में 44% और मेलोनी को 40% अप्रूवल रेटिंग प्राप्त हुई है।

बीजेपी आईटी सेल की प्रतिक्रिया:

इस रेटिंग को लेकर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा:

“एक अरब से ज़्यादा भारतीयों के प्रिय और दुनिया भर में लाखों लोगों के सम्मान के पात्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मॉर्निंग कंसल्ट ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर में शीर्ष पर हैं। मजबूत नेतृत्व, वैश्विक सम्मान – भारत सुरक्षित हाथों में है।”

Releated Posts

नेपाल में विनाशकारी बाढ़: हिमस्खलन, भूकंप या बारिश, आखिर क्या है तबाही की वजह?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से रासुवा में भारी तबाही, 384 यात्री लापता;…

ByByHindustan Mirror News Aug 27, 2026

चीन की ओर से आया पानी का सैलाब? नेपाल में अचानक बाढ़ से तबाही, 1000 से ज्यादा लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भोटेकोशी नदी में अचानक बढ़े पानी ने मचाई भारी तबाही, विशेषज्ञों को तिब्बत की…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने बरसाईं 20 से ज्यादा गोलियां, अस्पताल में…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 81 लाख को मिलेगा लाभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, आधार या वोटर कार्ड से उम्र का…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *