• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: वीडियोग्राफर्स एसोसिएशन के शैलेन्द्र प्रताप सिंह तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित
Image

अलीगढ़: वीडियोग्राफर्स एसोसिएशन के शैलेन्द्र प्रताप सिंह तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 29 जुलाई 2025

अलीगढ़,
अलीगढ़ वीडियोग्राफर्स एसोसिएशन का चुनाव आज मसूदाबाद चौराहा, जीटी रोड स्थित एक स्थान पर संरक्षक विपेन्द्र वार्ष्णेय एवं गिरीश दीक्षित की निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता राजीव गुप्ता ने की।

अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन हुए, जिनमें कड़ी टक्कर के बाद ठा. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की, जबकि कफील अहमद दूसरे स्थान पर रहे। इस जीत के साथ ही शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया।

बाकी सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार रही:

  • अध्यक्ष: ठा. शैलेन्द्र प्रताप सिंह
  • उपाध्यक्ष: राजकुमार सिंह, योगेश अग्रवाल
  • महामंत्री: निशांत गुप्ता (फोटो)
  • उपमंत्री: योगेश कुमार प्रेमी, नीरज वार्ष्णेय
  • कोषाध्यक्ष: रमेश चंद सैनी
  • संगठन मंत्री: योगेश भारद्वाज
  • प्रभारी मंत्री: कैलाश कुमार वर्मा
  • अनुशासन मंत्री: विनय सक्सेना
  • मीडिया प्रभारी: विकास भारद्वाज (लगातार 10वीं बार नियुक्त)

कार्यकारिणी सदस्य:
मनीष वर्मा, निजामुद्दीन, रवि कुमार, गौरव पार्थिक, अजय दीक्षित — सभी निर्विरोध चुने गए।

संरक्षक मंडल में शामिल प्रमुख चेहरे:
राजीव गुप्ता, विपेन्द्र वार्ष्णेय, गिरीश दीक्षित, राकेश सिंह, विशन चंद्र वार्ष्णेय, मुकेश शिवम्, संतोष उपाध्याय, डॉ. रणवीर सिंह, प्रवीण शर्मा, ललित शर्मा, अमित कुमार गुप्ता, गौरव गुप्ता, शेखर वार्ष्णेय, भुवन भास्कर, सुनील कुमार जादौन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

संसद संग्राम के बाद सड़कों पर उतरेगी भाजपा, जन आक्रोश मार्च का ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 22 अप्रैल 2026। संसद में 16 और 17 अप्रैल को हुए घटनाक्रम के बाद…

ByByHindustan Mirror News Apr 22, 2026

यूपी बोर्ड : 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़/प्रयागराज। यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। माध्यमिक…

ByByHindustan Mirror News Apr 22, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 21-4-2026

1. एएमयू मल्लापुरम केंद्र में ‘रिवायत’ उत्सवअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मल्लापुरम केंद्र में “रिवायत” उत्सव के तहत साहित्यिक…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

सिंचाई विभाग की लापरवाही कहीं बन न जाये मौत की वजह ! फिर एक कार बंबा में गिरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: राहुल शर्मा ,अतरौली घटना का विवरणअलीगढ़: 20 अप्रैल 2026-थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के ग्राम हरनोट…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top