• Home
  • UP
  • एम्बुलेंस में 13 महिलाएं, बागेश्वर धाम से जुड़ा वीडियो वायरल – मानव तस्करी या साजिश?
Image

एम्बुलेंस में 13 महिलाएं, बागेश्वर धाम से जुड़ा वीडियो वायरल – मानव तस्करी या साजिश?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 31 जुलाई 2025

उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें बागेश्वर धाम से जुड़ी 13 महिलाओं को एम्बुलेंस में भरकर कहीं ले जाया जा रहा था। यह मामला उस वक्त तूल पकड़ गया जब पुलिस को खुफिया इनपुट के जरिए एक संभावित अपहरण की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पठा चौकी के पास एम्बुलेंस को रोका और पूछताछ शुरू की।

हिंदुस्तान मिरर न्यूज इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

बताया जा रहा है कि ये सभी महिलाएं बागेश्वर धाम से थीं और उन्हें कुछ सेवादार उत्तर प्रदेश भेज रहे थे। सवाल यह उठता है कि आखिर इन महिलाओं को एक एम्बुलेंस में क्यों ले जाया जा रहा था? क्या ये किसी आपात स्थिति में थीं, या फिर एम्बुलेंस का उपयोग सिर्फ जांच से बचने के लिए किया गया था?

इस पूरी घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह मामला मानव तस्करी से जुड़ा हो सकता है ! या फिर धीरेन्द्र शास्त्री और उनके बागेश्वर धाम को बदनाम करने की कोई गहरी साजिश रची जा रही है? स्थानीय पुलिस ने एम्बुलेंस को रोककर सभी महिलाओं और सेवादारों से पूछताछ की है, और मामला अब उच्च स्तरीय जांच के लिए सौंपा गया है।

यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लेकिन हिंदुस्तान मिरर न्यूज इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी कि ये महिलाएं कहां और क्यों ले जाई जा रही थीं।

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *