• Home
  • Delhi
  • ICICI Bank ने बढ़ाया सेविंग अकाउंट का मिनिमम बैलेंस, अब रखना होगा ₹50,000
Image

ICICI Bank ने बढ़ाया सेविंग अकाउंट का मिनिमम बैलेंस, अब रखना होगा ₹50,000

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अगर आपका खाता आईसीआईसीआई बैंक में है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। देश के प्रमुख निजी बैंकों में से एक, ICICI बैंक ने 1 अगस्त 2025 से अपने सेविंग अकाउंट के न्यूनतम बैलेंस नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब मेट्रो और अर्बन एरिया के ग्राहकों को पहले के ₹10,000 की जगह ₹50,000 का मासिक औसत बैलेंस (Monthly Average Balance) रखना अनिवार्य होगा।

अलग-अलग क्षेत्रों में नए नियम
  • मेट्रो और अर्बन एरिया – ₹50,000
  • सेमी-अर्बन एरिया – ₹25,000
  • ग्रामीण क्षेत्र – ₹10,000
नियम न मानने पर जुर्माना

यदि ग्राहक बताए गए मिनिमम बैलेंस को बनाए नहीं रखते हैं, तो ICICI बैंक 6% (कमी की राशि पर) या ₹500, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाएगा। इस बदलाव के साथ, ICICI बैंक घरेलू बैंकों में सबसे अधिक न्यूनतम बैलेंस की मांग करने वाला बैंक बन गया है।

अन्य बैंकों की स्थिति
  • SBI और PNB – मिनिमम बैलेंस की शर्त खत्म।
  • HDFC बैंक – मेट्रो/अर्बन: ₹10,000, सेमी-अर्बन: ₹5,000, ग्रामीण: ₹2,500।
  • Axis बैंक – मेट्रो/अर्बन: ₹12,000, सेमी-अर्बन: ₹5,000, ग्रामीण: ₹2,500।
ब्याज दर में कटौती

अप्रैल 2024 में ICICI बैंक ने सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर 0.25% घटाई थी। इससे पहले HDFC और Axis बैंक भी दरों में कमी कर चुके हैं।

Releated Posts

यूपी चुनाव से पहले AI वार, अखिलेश ने चलाया योगी का वीडियो; बीजेपी ने कहा- झूठ का नैरेटिव नहीं चलेगा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर सपा-बीजेपी आमने-सामने, अखिलेश बोले- ‘बच्चों…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

‘महामानव’ बनने की राह पर AI! एलन मस्क ने 2027 को लेकर किया बड़ा दावा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : डिजिटल दुनिया में इंसानों से आगे निकल सकता है AI, मस्क ने एआई एजेंट्स…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

भारत के DNA में एकता और विविधता, मैडिसन स्क्वायर गार्डन में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन में भारतीय प्रवासियों को किया संबोधित, बोले- विविधता का जश्न मनाया…

ByByHindustan Mirror News Aug 30, 2026

विदेशों में RSS का नेटवर्क बढ़ाने की नई रणनीति, प्रवासी भारतीयों से संपर्क पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भागवत की अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन यात्रा के जरिए संवाद बढ़ाने की कवायद राष्ट्रीय…

ByByHindustan Mirror News Aug 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *