• Home
  • UP
  • भाजपा को पिछड़ों और दलितों के सहयोग के बिना राजनीति करना असंभव : उमा भारती
Image

भाजपा को पिछड़ों और दलितों के सहयोग के बिना राजनीति करना असंभव : उमा भारती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

आंवला (बरेली)। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड नेत्री साध्वी उमा भारती ने कहा कि भाजपा के लिए पिछड़े और दलित समाज की भागीदारी बेहद आवश्यक है। इनके सहयोग के बिना भाजपा राजनीति नहीं कर सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा को सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होगा और उन्हें सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी भी देनी होगी।

शनिवार को आंवला कस्बे में लोधी राजपूत कल्याण समिति के तत्वावधान में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा कि लोधी समाज ने एकजुट होकर भाजपा को सत्ता तक पहुँचाया, जिसके बाद अन्य पिछड़े वर्गों को भी पार्टी में अपना हित नजर आया।

उन्होंने महिला आरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि इसमें यह स्पष्ट होना चाहिए कि पिछड़े और दलित वर्ग की महिलाओं को कितना आरक्षण मिलेगा। यदि यह तय नहीं होगा तो असली न्याय नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उनका संघर्ष जारी रहेगा। उमा भारती ने कहा कि हम पिछड़े समाज के लोग मेहनत और बलिदान से उपलब्धियां हासिल करते हैं, साजिश या चापलूसी की राजनीति नहीं करते। इसी कारण कई बार राजनीतिक धोखे का शिकार भी हो जाते हैं।

इस मौके पर जनसभा में पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि यदि वे नहीं होते तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण संभव नहीं हो पाता। उनके त्याग और समर्पण को देश कभी भुला नहीं पाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोधी समाज और अन्य पिछड़े वर्गों के लोग उपस्थित रहे। सभा में वक्ताओं ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि सामाजिक और राजनीतिक न्याय तभी संभव है जब सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान मिले।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *