• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में होगा हिन्दू गौरव दिवस, 21 अगस्त को आएंगे सीएम योगी

अलीगढ़ में होगा हिन्दू गौरव दिवस, 21 अगस्त को आएंगे सीएम योगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर इस बार अलीगढ़ में हिन्दू गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 21 अगस्त को तालानगरी स्थित विशाल मैदान में होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे। इस अवसर पर प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

तैयारियों को लेकर तेज हुई हलचल

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संगठन और प्रशासन ने कमान संभाल ली है। रविवार को जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में भाजपा पदाधिकारियों और पार्षदों की बैठक बुलाई गई, जिसमें जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, पूर्व सांसद व कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू, सांसद सतीश गौतम समेत भाजपा के कई विधायक मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग स्तर पर योजना बनाई।

इसके अलावा सांसद और विधायकों के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने तालानगरी में प्रस्तावित स्थल का दौरा किया। इस दौरान एसएसपी संजीव सुमन और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और वीआईपी मूवमेंट की रूपरेखा पर चर्चा की। हालांकि अभी मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी नेताओं का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि और परंपरा

गौरतलब है कि 21 अगस्त 2021 को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हुआ था। उनके बाद से हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि हिन्दू गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। पहली पुण्यतिथि का आयोजन लखनऊ में हुआ, दूसरी पुण्यतिथि अलीगढ़ नुमाइश परिसर में मनाई गई, जबकि तीसरी पुण्यतिथि फिर से लखनऊ में आयोजित हुई। इस बार चौथी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम अलीगढ़ में होगा।

पहले इस आयोजन को अयोध्या में कराने की योजना बनी थी, लेकिन बाद में इसे कल्याण सिंह की कर्मभूमि अलीगढ़ में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

दूसरी बार अलीगढ़ दौरे पर होंगे सीएम

ध्यान देने योग्य है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 दिनों में दूसरी बार अलीगढ़ का दौरा करेंगे। इससे पहले वे स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले यहां आए थे। अब 21 अगस्त को होने वाला यह आयोजन राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि कल्याण सिंह को भाजपा में हिंदुत्व की राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता है।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *