• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी ने 21 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
Image

अलीगढ़: स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी ने 21 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़,
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलीगढ़ पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजीव सुमन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान जिले के 21 पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्यपरायणता के लिए पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।

एसएसपी ने कहा कि सभी नागरिकों और आमजन की स्वतंत्रता के अधिकारों की रक्षा करना, पीड़ित, असहाय और जरूरतमंदों की सहायता करना ही पुलिसकर्मियों की सच्ची निष्ठा और जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष व निष्ठापूर्ण सेवा देने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, एसपी देहात अमृत जैन, एसपी यातायात प्रवीण कुमार यादव सहित सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर बन्नादेवी फायर स्टेशन प्रभारी (एफएसओ) संजीव कुमार सिंह को विशेष रूप से रजत पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान अपर पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन व आपात सेवा) पद्मजा चौहान द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मानित पुलिसकर्मियों में एसआई जितेंद्र पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, शिव नारायण, राजकुमार, गुलाब सिंह, मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र, मुकेश कुमार, पन्नालाल और आमोद कुमार को गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। इसके अलावा इंस्पेक्टर बृजेश कुमार और साइबर सेल प्रभारी राहुल चौधरी समेत कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अपने सम्मानित साथियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह का माहौल पूरी तरह देशभक्ति और गौरव की भावना से ओतप्रोत रहा।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *