• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: कोल राजवाह पर चला बुलडोज़र, अतिक्रमणकारियों में मची खलबली
Image

अलीगढ़: कोल राजवाह पर चला बुलडोज़र, अतिक्रमणकारियों में मची खलबली

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ 25 अगस्त 2025 : कोल राजवाह की सरकारी भूमि पर वर्षों से कब्जा जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों पर सोमवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाई। महेशपुर फाटक से लेकर कमिश्नरी तक चिन्हित अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त कराने के लिए सिंचाई विभाग की टीम प्रशासनिक एवं पुलिस बल के साथ दोपहर करीब 12 बजे मौके पर पहुँची। बुलडोज़र देखते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों ने समझा-बुझाकर माहौल को शांत कराया।

          अधिशासी अभियंता सिंचाई, राजेन्द्र कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इसी क्रम में 24 व 25 जुलाई को महेशपुर फाटक से कमिश्नरी तक राजवाह पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई थी। नोटिस के बावजूद कब्जा न हटाने पर प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। कार्रवाई के दौरान अचानक हुई बारिश ने काम की रफ्तार थोड़ी धीमी की, लेकिन टीम ने देर शाम तक बुलडोज़र की मदद से सभी चिन्हित अतिक्रमणों को ध्वस्त करा दिया। मौके पर सहायक अभियंता सिंचाई अतुल कुमार गुप्ता, जेई यतेन्द्र प्रताप व अवधेश कुमार, उपराजस्व अधिकारी अवधेश कुमार, हरेश्वर शर्मा, नाहर सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Releated Posts

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली काशी (सीर गोवर्धनपुर)…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top