• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग द्वारा नये एमबीए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
Image

एएमयू के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग द्वारा नये एमबीए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 25 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग द्वारा नवप्रवेशित एमबीए छात्रों के स्वागत एवं उन्हें विभाग, पाठ्यक्रम, संसाधन एवं अवसरों से अवगत कराने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विभागाध्यक्ष प्रो. सलमा अहमद ने छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें समर्पण भाव से अपनी शैक्षणिक यात्रा पूरी करने का परामर्श दिया और उन अध्यापकों व सहयोगी स्टाफ से परिचय कराया जो उनकी शिक्षा के दौरान उनका मार्गदर्शन करेंगे।

विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. जमाल ए. फारूकी ने पाठ्यक्रम एवं अधिनियमों का विस्तृत परिचय दिया और शैक्षणिक ढांचे एवं मूल्यांकन पद्धतियों पर प्रकाश डाला। प्रो. वलीद अहमद अंसारी ने छात्रों को उपलब्ध संसाधनों एवं मेंटर-मेंटी योजना से अवगत कराया तथा शैक्षणिक सहयोग और मार्गदर्शन के महत्व पर बल दिया।

डॉ. आसिफ अली सैयद ने ‘कक्षा से परे – सह-पाठ्यचर्या गतिविधियां’ विषय पर बोलते हुए छात्रों को सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। प्रो. फिजा तबस्सुम आजमी ने उद्योग इंटर्नशिप के महत्व पर विचार रखे, जबकि डॉ. असद रहमान ने प्लेसमेंट अवसरों और कैरियर तत्परता पर जानकारी दी।

सीनियर छात्रा फातिमा इंतिखाब और उमाम सिद्दीकी ने अपने अनुभव साझा किए और नए छात्रों को व्यावहारिक सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जरीन हुसैन फारूक ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. लामे बिन साबिर ने दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत और एंटी-रैगिंग अवेयरनेस वीक के अवसर पर एक सहभागिता आधारित गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ एवं कनिष्ठ छात्रों ने मिलकर हस्तशिल्प परियोजनाओं पर कार्य किया, जिससे जागरूकता फैलाने के साथ-साथ सौहार्द एवं सम्मान की भावना को प्रोत्साहन मिला।

Releated Posts

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में शासन…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top