• Home
  • UP
  • एएमयू में पूर्व राष्ट्रपति “डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल” के लिए आवेदन आमंत्रित

एएमयू में पूर्व राष्ट्रपति “डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल” के लिए आवेदन आमंत्रित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 23 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने अपने नियमित छात्रों से शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पुरस्कार से संबंधित विवरण और निर्धारित आवेदन पत्र विश्वविद्यालय के डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर की वेबसाइट https://api.amu.ac.in/storage//file/10062/notice-and-circular/1755929559.pdf पर उपलब्ध करा दिया गया है।

डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह मेडल उन नियमित छात्रों को दिया जाएगा जिन्होंने एएमयू से नियमित पढ़ाई के तहत कम से कम एक डिग्री प्राप्त की हो। एमबीबीएस और बीयूएमएस के इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थी, एमफिल पीएचडी कर रहे छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

यदि किसी छात्र की पढ़ाई के बीच गैप रहा हो, पूरक परीक्षा दी हो, बैकलॉग रहा हो, या उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही हो, तो वह इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होगा।

शैक्षणिक प्रदर्शन का मूल्यांकन कक्षा 10 से लेकर मास्टर डिग्री तक की परीक्षाओं के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन पत्र के साथ एएमयू का पहचान पत्र, सभी अंकपत्रों की सत्यापित प्रतियाँ, चरित्र प्रमाण पत्र, सामाजिक सेवा या अन्य गतिविधियों से संबंधित प्रमाण पत्र और एक नवीनतम बायोडाटा संलग्न करना लिए अनिवार्य है।

पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र 13 सितम्बर, 2025 (शनिवार) तक डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय, एएमयू में जमा कराना होगा।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *