• Home
  • Uncategorized
  • अलीगढ़ : टप्पल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किसानों व निवेशकों से फ्रॉड करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क
Image

अलीगढ़ : टप्पल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किसानों व निवेशकों से फ्रॉड करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। टप्पल पुलिस ने सोमवार को अवैध प्लॉटिंग और धोखाधड़ी में संलिप्त तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और किसानों व निवेशकों को सस्ते प्लॉट दिखाकर ठगते थे। इतना ही नहीं, आरोपियों ने यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण समेत कई किसानों और निवेशकों से करोड़ों रुपये हड़पे थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजीत कुमार रमन, प्रवीन कुमार और श्रवण कुमार के रूप में हुई है। ये सभी प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कस्बे के रहने वाले हैं। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर तीनों को पकड़ा। इनके खिलाफ पहले से ही 25 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जीवाड़े के जरिए लगभग ₹60 करोड़ 89 लाख 49 हजार 195 की अवैध संपत्ति अर्जित की थी। पुलिस ने इस पूरी संपत्ति को कुर्क कर लिया है। यह संपत्ति अवैध प्लॉटिंग, जमीनों पर कब्जा और निवेशकों को झांसा देकर अर्जित की गई थी।

एसएसपी अलीगढ़ के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने कई परिवारों को आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया था। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Releated Posts

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सपा हाईकमान ने पलटा जिलाध्यक्ष का फैसला,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कार्यवाहक और उपकार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत अलीगढ़। समाजवादी पार्टी में…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top