• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू विमेंस कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर महिला ओपन जिला टूर्नामेंट का आयोजन
Image

एएमयू विमेंस कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर महिला ओपन जिला टूर्नामेंट का आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 27 अगस्तः राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विमेंस कॉलेज की शारीरिक शिक्षा इकाई द्वारा ओपन जिला टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में एएमयू के स्कूलों सहित अलीगढ़ की विभिन्न संस्थाओं की महिला प्रतिभागी भाग लेंगी।

शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रभारी एवं सहायक निदेशक डॉ. नाजिया खान ने बताया कि इच्छुक संस्थान और प्रतिभागी ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। ऑफलाइन प्रविष्टियाँ 28 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजे तक विमेंस कॉलेज की शारीरिक शिक्षा इकाई में जमा करानी होंगी, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण ीजजचेरूध्ध्वितउेण्हसमध्म्हैहन्ीदस्हे7ैलर््फ77लिंक के माध्यम से किया जा सकता है।

प्रतियोगिता के फिक्स्चर 28 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे निकाले जाएंगे। टूर्नामेंट के मैच नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे।

डॉ. नाजिया ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 29 अगस्त 2025 को सुबह 9.30 बजे आयोजित होगा। सभी प्रतिभागियों को उसी दिन सुबह 8.30 बजे तक विमेंस कॉलेज ग्राउंड में उपस्थित होना अनिवार्य है।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top