• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: जेएन मेडिकल कॉलेज में विवाद के बाद डॉक्टरों की हड़ताल, मरीजों को भारी परेशानी
Image

अलीगढ़: जेएन मेडिकल कॉलेज में विवाद के बाद डॉक्टरों की हड़ताल, मरीजों को भारी परेशानी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज (JNMCH) में गुरुवार देर रात हुए विवाद के बाद जूनियर डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल कर दी। घटना के चलते इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को भर्ती नहीं किया गया, जिससे दूर-दराज से आए मरीज और तीमारदारों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई मरीज इलाज के अभाव में बाहर स्ट्रेचर या बोतल लेकर भटकते दिखाई दिए।

छात्र-डॉक्टर के बीच नोकझोंक से बिगड़ा मामला

एएमयू प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली के अनुसार, विधि छात्र अपने तीमारदार का उपचार कराने मेडिकल कॉलेज आया था। इलाज में देरी होने पर उसकी जूनियर डॉक्टरों से कहासुनी हो गई। बात बढ़कर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंची। इसी के बाद जूनियर डॉक्टर आहत होकर कार्य बहिष्कार पर चले गए। प्रॉक्टोरियल बोर्ड और प्रशासन ने दोनों पक्षों से लिखित शिकायत ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मरीजों को लौटाया गया, ऑपरेशन टले

हड़ताल के कारण इमरजेंसी में पहुंचे मरीजों को भर्ती नहीं किया गया। नगला हसन के सोनू अपने बच्चे को गोद में लिए भटकते रहे, वहीं पकीसराय का मासूम इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर पर पड़ा रहा। शाहिद सहसवान बिना उपचार स्ट्रेचर पर लेटा रहा जबकि जमील नामक मरीज का ऑपरेशन भी टल गया। तीमारदार अल्ताफ और लुकमान जैसे कई लोग अपने मरीजों के साथ बोतल लिए खड़े नजर आए।

पुलिस बल तैनात, मुकदमा दर्ज की तैयारी

विवाद की सूचना पर एएसपी मयंक पाठक, सिविल लाइन इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। एएसपी ने बताया कि घायल का चिकित्सीय परीक्षण करा दिया गया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। देर रात तक पुलिस बल मेडिकल कॉलेज परिसर में तैनात रहा।

जल्द बहाल होंगी सेवाएं

प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने आश्वासन दिया कि दोनों पक्षों से बातचीत जारी है और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *