• Home
  • Delhi
  • चीन: तियानजिन में पीएम मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
Image

चीन: तियानजिन में पीएम मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

चीन: तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को बढ़ाने और सीमा प्रबंधन को लेकर अहम चर्चा की। पीएम मोदी ने बताया कि सीमा प्रबंधन पर विशेष प्रतिनिधियों के बीच समझौता हो गया है और कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है। साथ ही दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें बहाल होने की जानकारी भी साझा की।

मोदी ने कहा कि भारत और चीन के सहयोग से 2.8 अरब लोगों के हित जुड़े हैं, जो पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता को आपसी संबंधों की नींव बताते हुए कहा कि भारत दोनों देशों के रिश्ते मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पीएम मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि पिछले साल कजान में हुई वार्ता ने भारत-चीन संबंधों को सकारात्मक दिशा दी थी। सीमा पर सैनिकों की वापसी के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होने वाली मुलाकात का भी जिक्र किया। ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत पर 50 फीसदी भारी टैरिफ लगाए जाने के बीच यह बैठक भारत के लिए खास महत्व रखती है, क्योंकि इस संकट से निकलने के लिए नए रास्ते तलाशे जा रहे हैं।

Releated Posts

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार लगाएगी 30% मार्जिन की सीमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : कैंसर की दवाओं पर 30% मार्जिन कैप लगाएगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट में प्रस्ताव दवाओं…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

सैनिकों की थाली तक पहुंचेगा बेहतर चावल, ‘भारत राइस’ पहल शुरू

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया शुभारंभ, सेना और एफसीआई के बीच पांच साल का समझौता; लद्दाख और…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

JNU के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर FIR, 11 छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, BJP ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन; सांसद के इस्तीफे और…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *