• Home
  • Delhi
  • नौसेना से कार्यमुक्त अग्निवीरों को तटरक्षक बल में स्थायी नियुक्ति
Image

नौसेना से कार्यमुक्त अग्निवीरों को तटरक्षक बल में स्थायी नियुक्ति

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली। अगले वर्ष से तीनों सेनाओं के 75 फीसदी अग्निवीर कार्यमुक्त होने लगेंगे। इनके लिए अर्धसैनिक बलों, पुलिस, सार्वजनिक उपक्रमों और विभिन्न राज्यों की सरकारी नौकरियों में सीटें आरक्षित की गई हैं। विशेष रूप से नौसेना से कार्यमुक्त होने वाले सभी अग्निवीरों को तटरक्षक बल में स्थायी नौकरी दी जाएगी। रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाला तटरक्षक बल समुद्री सीमाओं की सुरक्षा संभालता है, जबकि नौसेना दूर समुद्र में अभियान चलाती है। सूत्रों के अनुसार नौसेना में प्रशिक्षित अग्निवीर तटरक्षक बल के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे क्योंकि दोनों बलों का कार्यक्षेत्र तकनीकी रूप से काफी समान है। नौसेना के पहले बैच में 2,600 युवाओं की भर्ती हुई थी, जिनमें से 650 को स्थायी रूप से नौसेना में रखा जाएगा, जबकि शेष 1,950 अग्निवीर तटरक्षक बल में शामिल किए जाएंगे। थल सेना से निकले अग्निवीरों की सबसे अधिक मांग निजी सुरक्षा एजेंसियों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस बलों में रहने की संभावना है। वहीं वायुसेना के अग्निवीरों की निजी एविएशन कंपनियों में मांग होगी। मार्च 2026 में पहला बैच कार्यमुक्त होगा और इसके बाद बड़े पैमाने पर अग्निवीर नई भूमिकाओं में योगदान देंगे।

Releated Posts

मोहर्रम जुलूस में बवाल, हादसा और स्टंट: बिहार में झड़प, रतलाम में 3 की मौत, उज्जैन में वायरल वीडियो की जांच

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मोहर्रम जुलूसों के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में कहीं हिंसक झड़प, कहीं दर्दनाक…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, अब आगे क्या होगा?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा,…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही: 235 की मौत, 1,500 से अधिक घायल, 200 लोग अब भी मलबे में फंसे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 126 साल के सबसे विनाशकारी भूकंपों में शामिल त्रासदी वेनेजुएला में बुधवार शाम आए…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

वैभव सूर्यवंशी के सामने इतिहास रचने का मौका, डेब्यू करते ही टूट सकते हैं भारत के 5 बड़े रिकॉर्ड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज से आयरलैंड के…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top