• Home
  • UP
  • ग्लोकल विश्वविद्यालय ने NIRF इंडिया रैंकिंग के फार्मेसी कैटेगरी में हासिल किया टॉप 100 रैंक
Image

ग्लोकल विश्वविद्यालय ने NIRF इंडिया रैंकिंग के फार्मेसी कैटेगरी में हासिल किया टॉप 100 रैंक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

ग्लोकल विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग के टॉप रैंक बैंड 151- 200 स्थान प्राप्त किया

सहारनपुर। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने आज नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क इंडिया 2025 की सूची जारी की, जिसमें सहारनपुर स्थित ग्लोकल विश्वविद्यालय को देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में 151- 200 के रैंक बैंड में स्थान मिला है। इस अवसर पर ग्लोकल विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति सैयद निजामुद्दीन ने इस सफलता पर विश्वविद्यालय के समस्त स्टाफ को बधाई दी।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एच. एस. सिंह ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि ग्लोकल विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय कैटेगरी में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2025 में 151- 200 के रैंक बैंड में स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रोफेसर जॉन फिनबे ने कहा कि यह सफलता हमारी गुणवत्ता और शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दशार्ती है। विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी ने कहा कि ग्लोकल विश्वविद्यालय को फार्मेसी कैटेगरी के रैंकिंग में भी सर्वश्रेष्ठ 100वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि ग्लोकल विश्वविद्यालय के प्रबंधन की शिक्षा के गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता को दशार्ती है और साथ ही सभी विभागों और कर्मचारियों की कठोर मेहनत, समर्पण का भी प्रतीक है।
इस उपलब्धि पर ग्लोकल विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी निदेशक प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार ने आईक्यूएसी विभाग सहित सभी स्टाफ के सहयोग की सराहना की और सभी को को बधाई दी

Releated Posts

1 अगस्त से बढ़ सकते हैं सर्किल रेट, पूरे प्रदेश में लागू होगी मानकीकृत मूल्यांकन व्यवस्था

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रजिस्ट्री से पहले निपटा लें काम, नई गाइडलाइन से संपत्ति का मूल्यांकन होगा आसान…

ByByHindustan Mirror News Jun 30, 2026

कासगंज में बड़ा विमान हादसा: निर्माणाधीन हाईवे पर गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उड़ान के दौरान बिगड़ा संतुलन, बिजली के तारों में उलझने के बाद हाईवे पर…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

अब गोपालजी राव की निगरानी में हो रही राम मंदिर दान की गिनती, CCTV से हर पल पर नजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : दान चोरी विवाद के बीच ट्रस्ट ने बढ़ाई पारदर्शिता, वीडियोग्राफी और बैंक अधिकारियों की…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की चेतावनी, बिना वीजा-दस्तावेज यात्रा न करें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए यात्रा करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top