• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू के उर्दू शोधार्थियों ने डीएसएसएसबी उर्दू टीजीटी परीक्षा उत्तीर्ण की
Image

एएमयू के उर्दू शोधार्थियों ने डीएसएसएसबी उर्दू टीजीटी परीक्षा उत्तीर्ण की

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 4 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग की दो पीएच.डी. शोधार्थी आफरीन रजा और सऊद आलम ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित उर्दू टीजीटी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है।

आफरीन रजा, प्रो. मोहम्मद अली जौहर के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं, जबकि सऊद आलम ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2024-25 में सफलता प्राप्त की है।

उर्दू विभाग के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद कमरुल हुदा फरीदी ने दोनों प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके शोध निर्देशक के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इनकी सफलता अन्य शोधार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेगी।

प्रो. मोहम्मद अली जौहर ने भी दोनों युवा शोधार्थियों की उपलब्धि की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Releated Posts

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली काशी (सीर गोवर्धनपुर)…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *