• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ :निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 11 सितम्बर को
Image

अलीगढ़ :निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 11 सितम्बर को

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 10 सितम्बर 2025।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो रही है। इसी क्रम में 11 सितम्बर 2025 को अपराह्न 03 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भाग लेंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) का प्रशिक्षण विधानसभा स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जो 24 सितम्बर 2025 तक चलेगा। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बूथ लेवल अधिकारियों के प्रशिक्षण सम्पन्न होने के उपरान्त निर्धारित प्रारूप पर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितम्बर 2025 शाम 5 बजे तक तय की गई है।

इसके साथ ही प्रशिक्षण से संबंधित फोटोग्राफ्स और वीडियो भी उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा, ताकि पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड तैयार किया जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह प्रशिक्षण आगामी निर्वाचन कार्यों की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *