• Home
  • Delhi
  • पटना में राजद कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Image

पटना में राजद कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बिहार की राजधानी पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास बुधवार देर रात राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक कार्यकर्ता की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर निवासी राज कुमार राय उर्फ अला राय के रूप में हुई है। घटना रात करीब 10 बजे गली नंबर 17 में हुई। गोली लगने के बाद घायल अला राय को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एसपी (पटना पूर्व) परिचय कुमार ने बताया कि मौके से छह खाली कारतूस बरामद हुए हैं और प्राथमिक जांच में दो से अधिक हमलावरों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस मृतक के ड्राइवर का बयान दर्ज कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि राजकुमार राजनीति के साथ-साथ जमीन की खरीद-फरोख्त से भी जुड़े हुए थे, जिसे लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अला राय राजद के सक्रिय कार्यकर्ता थे। घटना के बाद पार्टी नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाली घटना है और यह दर्शाती है कि नीतीश कुमार सरकार राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने में विफल रही है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह घटना पटना में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Releated Posts

मोदी-ट्रंप मुलाकात:G-7 शिखर सम्मेलन में 45 मिनट की वार्ता, व्यापार, सुरक्षा और पश्चिम एशिया पर हुई चर्चा

ट्रेड से सुरक्षा तक: मोदी-ट्रंप मुलाकात ने दिए कई बड़े कूटनीतिक संदेश फ्रांस में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन…

ByByHindustan Mirror News Jun 18, 2026

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला: DTC बसों में तैनात होंगी महिला मार्शल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : LG ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल…

ByByHindustan Mirror News Jun 17, 2026

G-7 शिखर सम्मेलन में ट्रंप का अंदाज: बोले- “I Am The Boss”, नेताओं के बीच छाया बयान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बैठक में सबसे आखिर में पहुंचे ट्रंप, मजाकिया अंदाज में कही बात फ्रांस के…

ByByHindustan Mirror News Jun 17, 2026

नेतन्याहू ने ट्रंप से किया विश्वासघात? अमेरिका में मोसाद की कथित जासूसी से बढ़ी चिंता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: DIA की रिपोर्ट लीक होने का दावा, इजराइल की गतिविधियों को ‘गंभीर खतरा’ बताया गया…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top