• Home
  • Delhi
  • राजद सांसद का तीखा हमला, कहा– “ नीतीश कुमार चिकित्सकीय रूप से जिंदा, लेकिन दिमागी रूप से मृत”
Image

राजद सांसद का तीखा हमला, कहा– “ नीतीश कुमार चिकित्सकीय रूप से जिंदा, लेकिन दिमागी रूप से मृत”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नयी दिल्ली, 11 सितंबर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार “चिकित्सकीय और जैविक रूप से तो जिंदा हैं, लेकिन दिमागी रूप से मृत हो चुके हैं।” सिंह ने आरोप लगाया कि बिहार की 13 करोड़ जनता को एक ‘ब्रेन-डेड’ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में रखना जनता का अपमान है।

पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह ने दावा किया कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि लोग अब अगली पीढ़ी के नेता तेजस्वी यादव को मौका देने के पक्ष में हैं। सिंह ने याद दिलाया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन बहुत कम अंतर से कई सीटों पर हारा था, जबकि 2024 लोकसभा चुनाव में राजद का प्रदर्शन बेहतर हुआ और पार्टी के पास अब 10 सांसद हैं।

सिंह ने नीतीश कुमार के हालिया अजीबोगरीब व्यवहार और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर उठे सवालों को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राजग को उनकी जांच के लिए चिकित्सकों का एक पैनल गठित करना चाहिए। सिंह के अनुसार, बिहार की जनता नीतीश की मानसिक स्थिति को लेकर पहले से जागरूक है और अब बदलाव के लिए तैयार है।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में आधार को मान्य दस्तावेज के रूप में शामिल करने के निर्देश का भी स्वागत किया। सिंह ने कहा कि यह फैसला हाशिये पर खड़े वर्गों की बड़ी जीत है, क्योंकि वे दस्तावेजों की कमी के चलते मतदाता सूची से बाहर होने के खतरे में रहते थे।

सुधाकर सिंह ने कहा, “बिहार में बदलाव निश्चित है, और महागठबंधन भारी बहुमत से सत्ता में लौटेगा।”

Releated Posts

सिंगापुर में बनी आजाद हिंद सरकार को कितने देशों ने दी थी मान्यता? जानिए नेताजी की सरकार की पूरी कहानी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 21 अक्टूबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की थी अस्थायी सरकार की…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

Gen Z आंदोलन के बाद BJP में बड़ा फेरबदल, तेजस्वी सूर्या-अमित मालवीय की क्यों हुई छुट्टी?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : युवा मोर्चा और सोशल मीडिया टीम में बदलाव को युवाओं से नए सिरे से…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

अमेरिका में वोटर ID अनिवार्य करने की वकालत, ट्रंप ने भारतके चुनाव का दिया उदाहरण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :ट्रंप बोले- भारत में करोड़ों मतदाता, फिर भी फोटो पहचान पत्र अनिवार्य;SAVE अमेरिका एक्ट पारित…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

PM मोदी ने ऐसा नहीं कहा … विपक्ष के गर्व’ वाले ताने पर रिजिजू ने बताई दिमागी नक्सल’ की परिभाषा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :चिदंबरम के गर्व वाले तंज के बाद सियासत गरमाई, रिजिजू बोले-प्रधानमंत्री ने विपक्षी नेताओं को…

ByByHindustan Mirror News Aug 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *