• Home
  • Delhi
  • 10 मिनट में मिलेगा नया iPhone 17, Blinkit ने शुरू की खास सुविधा
Image

10 मिनट में मिलेगा नया iPhone 17, Blinkit ने शुरू की खास सुविधा

अगर आप iPhone 17 खरीदने का इंतजार कर रहे थे तो अब आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit ने ऐलान किया है कि वह सिर्फ 10 मिनट में iPhone 17 सीरीज की डिलीवरी करेगा। कंपनी के मुताबिक यह सुविधा चुनिंदा बड़े शहरों में 19 सितंबर से शुरू होगी।

प्री-ऑर्डर की शुरुआत

ग्राहक 12 सितंबर से Blinkit ऐप पर iPhone 17 सीरीज का प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और नया iPhone Air शामिल है। यूजर अपनी पसंद का मॉडल, रंग और स्टोरेज वेरिएंट चुनकर बुकिंग कर सकते हैं। डिलीवरी की शुरुआत 19 सितंबर से होगी और जिन शहरों में यह सुविधा उपलब्ध होगी, वहां ग्राहकों के घर के दरवाजे पर नया iPhone सिर्फ 10 मिनट में पहुंच जाएगा

iPhone 17 के खास फीचर्स

Apple ने iPhone 17 को बिल्कुल नई डिजाइन और दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च किया है। इसमें 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 3000 nits तक है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। सुरक्षा के लिए Ceramic Shield 2 और IP68 रेटिंग मौजूद है।

फोन में Apple का नया A19 चिपसेट (3nm प्रोसेस पर आधारित) दिया गया है, जो तेज और पावर-एफिशिएंट है। यह डिवाइस iOS 26 पर चलता है और इसमें Apple Intelligence AI फीचर्स भी मिलते हैं।

दमदार कैमरा और बैटरी

iPhone 17 का कैमरा सिस्टम काफी अपग्रेडेड है। इसमें 48MP Dual Fusion कैमरा दिया गया है, जिसमें मेन और अल्ट्रा-वाइड दोनों कैमरे 48MP के हैं। अल्ट्रा-वाइड कैमरे से मैक्रो फोटोग्राफी भी की जा सकती है। फ्रंट में 18MP Center Stage कैमरा दिया गया है।

बैटरी लाइफ भी पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर है। कंपनी का दावा है कि यह फोन iPhone 16 से ज्यादा देर तक चलेगा। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे 20 मिनट में 50% चार्ज हो सकता है। साथ ही, इसमें MagSafe और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

Releated Posts

ऑपरेशन सिंदूर से डिजिटल भारत तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने सरदार…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, मेहमानों के लिए 1.30 लाख QR टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए विशेष…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

सरकार लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती, हम इन्हें पागलकर देंगे: राहुल गांधी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :कांग्रेस के रचनात्मक राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला, पीएममोदी और अमित शाह…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *