• Home
  • Delhi
  • 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा ऐलान, 2027 तक नहीं करना होगा इंतजार
Image

8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा ऐलान, 2027 तक नहीं करना होगा इंतजार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) साल 2026 तक लागू किया जाएगा। यानी कर्मचारियों को 2027 तक का इंतजार नहीं करना होगा। इसके लागू होने के बाद 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।

कर्मचारियों की मांगें और सरकार की तैयारी

हाल ही में गवर्मेंट इम्प्लॉयीज नेशनल कन्फेडरेशन (GENC) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की थी। इस दौरान 8वें वेतन आयोग की देरी, पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) की बहाली, NPS और UPS खत्म करने, 18 महीने का रोका गया डीए एरियर, कंपैशनेट अपॉइंटमेंट कोटा बढ़ाने, प्रमोशन के नियम आसान करने और हेल्थ सुविधाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

सरकार का जवाब

सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आयोग का गठन कर इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। OPS बहाली पर पेंशन विभाग के साथ चर्चा जारी है। हालांकि, डीए एरियर की मांग फिलहाल स्वीकार नहीं होगी और कंपैशनेट अपॉइंटमेंट कोटा में बदलाव भी संभव नहीं है। प्रमोशन और सेवा शर्तों से जुड़े सुझाव 8वें वेतन आयोग के सामने रखे जाएंगे।

Releated Posts

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार लगाएगी 30% मार्जिन की सीमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : कैंसर की दवाओं पर 30% मार्जिन कैप लगाएगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट में प्रस्ताव दवाओं…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

सैनिकों की थाली तक पहुंचेगा बेहतर चावल, ‘भारत राइस’ पहल शुरू

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया शुभारंभ, सेना और एफसीआई के बीच पांच साल का समझौता; लद्दाख और…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

JNU के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर FIR, 11 छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, BJP ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन; सांसद के इस्तीफे और…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *