• Home
  • Delhi
  • अजमेर: बदमाश उखाड़ ले गए एटीएम मशीन
Image

अजमेर: बदमाश उखाड़ ले गए एटीएम मशीन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अजमेर जिले की मार्बल सिटी किशनगढ़ में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गांधीनगर थाना क्षेत्र में स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम बूथ से नकाबपोश बदमाशों ने एटीएम मशीन उखाड़कर फरार हो गए। मशीन में लगभग 16 लाख 47 हजार रुपये नकद भरे हुए थे। घटना रात करीब 2:55 बजे की बताई जा रही है।

थाना प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी दी कि बदमाश काले रंग की स्कॉर्पियो से आए और सबसे पहले बूथ पर मौजूद गार्ड बालकिशन शर्मा को बंधक बना लिया। गार्ड के हाथ-पांव बांध दिए गए और उसके मुंह पर स्प्रे छिड़ककर उसे अचेत कर दिया गया। इसके बाद बदमाशों ने पूरी वारदात को कुछ ही मिनटों में अंजाम दिया और एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए।

लूट की खबर फैलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक शर्मा, सीओ सिटी आईपीएस अजेय सिंह राठौड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान की जा सके।

यह वारदात दर्शाती है कि शहर में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Releated Posts

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार लगाएगी 30% मार्जिन की सीमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : कैंसर की दवाओं पर 30% मार्जिन कैप लगाएगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट में प्रस्ताव दवाओं…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

सैनिकों की थाली तक पहुंचेगा बेहतर चावल, ‘भारत राइस’ पहल शुरू

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया शुभारंभ, सेना और एफसीआई के बीच पांच साल का समझौता; लद्दाख और…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

JNU के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर FIR, 11 छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, BJP ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन; सांसद के इस्तीफे और…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *