Image

लखनऊ में दो मासूमों का अपहरण, दस लाख की फिरौती की मांग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र की वीजी कॉलोनी से गुरुवार को नौ वर्षीय अर्जुन और छह वर्षीय प्रद्युम्न का अपहरण कर लिया गया। दोनों बच्चे संजय सिंह (मैकेनिक) और संजय यादव (ऑटो चालक) के बेटे हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे तभी अचानक लापता हो गए। देर शाम तक खोजबीन के बाद भी बच्चों का पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज किया, लेकिन शुक्रवार सुबह परिजनों के मोबाइल पर फोन कर अपहरणकर्ताओं ने बच्चों को छोड़ने के बदले दस लाख रुपए की फिरौती मांगी। इसके बाद पूरे मामले ने सनसनी फैला दी। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि बच्चों की सुरक्षित बरामदगी और अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और कई पुलिस टीमों को लगाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में बच्चे किसी के साथ जाते दिखे हैं, जिससे शक गहराने लगा है कि अपहरणकर्ताओं में कोई जानने वाला भी शामिल हो सकता है। पुलिस सीमावर्ती जिलों की पुलिस की भी मदद ले रही है और लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अपहरणकर्ताओं के बारे में सुराग मिल गया है और उम्मीद है कि बच्चों को जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। उधर, बच्चों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और मोहल्ले के लोग उनकी सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *