• Home
  • UP
  • आरटीई नियमों का उल्लंघन, ब्लू बर्ड स्कूल पर एक लाख का जुर्माना
Image

आरटीई नियमों का उल्लंघन, ब्लू बर्ड स्कूल पर एक लाख का जुर्माना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़,
अलीगढ़ के ब्लू बर्ड स्कूल पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. राकेश सिंह ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। स्कूल पर आरोप है कि उसने आरटीई (Right to Education) के तहत 21 बच्चों को प्रवेश नहीं दिया। बीएसए ने 15 दिनों के भीतर यह राशि विभागीय खाते में जमा करने के निर्देश दिए हैं।

आरटीई प्रावधानों के अनुसार निजी विद्यालयों में अलाभित और दुर्बल वर्ग के 25 प्रतिशत बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाना अनिवार्य है। ब्लू बर्ड स्कूल में इस वर्ष 31 बच्चों को प्रवेश मिलना था, लेकिन विद्यालय प्रशासन ने केवल छह बच्चों को ही दाखिला दिया। तीन बच्चों का नामांकन प्रक्रिया में है, जबकि 21 बच्चों को प्रवेश से वंचित कर दिया गया।

ब्लू बर्ड स्कूल पहले भी विवादों में रह चुका है। कभी बच्चे को फीस लगाकर लौटाने तो कभी शिक्षिका द्वारा बच्ची को पीटे जाने की घटनाओं पर यह चर्चा का विषय बना रहा। इस बार फिर से आरटीई के उल्लंघन पर स्कूल पर सख्त कार्रवाई हुई है।

आरटीई के तहत दाखिले में गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। अब अभिभावक एक ही बच्चे के लिए कई आवेदन नहीं कर पाएंगे। आवेदन पत्र में अभिभावक और बच्चे का आधार नंबर अनिवार्य किया गया है। सत्यापन के बाद सहायता राशि (पाँच हजार रुपये प्रति बच्चा, किताबें, यूनिफॉर्म और वर्कबुक आदि के लिए) अभिभावक के आधार लिंक बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी।

नई व्यवस्था से जरूरतमंद बच्चों को आरटीई का वास्तविक लाभ मिलेगा और विद्यालयों पर सख्त निगरानी रहेगी।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 16-3-2026

1. एएमयू शिक्षक को जल संरक्षण उपकरण के लिए पेटेंट अलीगढ़: Aligarh Muslim University के यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षण से आगजनी पर प्रभावी नियंत्रण: दमकल विभाग की तत्परता से मिल रही राहत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सीमित संसाधनों में भी 24 घंटे मुस्तैद अग्निशमन टीमें अलीगढ़, 16 मार्च 2026। जिले में…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

उत्तर प्रदेश विधान परिषद समिति की सख्ती: विकास कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

गैस आपूर्ति, बिजली बिल और निकाय व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस सभापति कुंवर महाराज सिंह बोले— जनहित योजनाओं में…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

PNG और LPG दोनों कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं से LPG सरेंडर करने की अपील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऊर्जा संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार का नया कदम नई दिल्ली। 14…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top