टिहरी, 23 सितम्बर 2025।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्वामी राम तीर्थ परिसर, टिहरी में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी पखवाड़ा समारोह के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति शक्ति का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शिक्षा विभाग से डॉ. मनोज नौटियाल, इतिहास विभाग से डॉ. पुरन लाल मीणा एवं डॉ. नीरज जोशी शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के निबंधों का मूल्यांकन करते हुए हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति उनकी गहन अभिरुचि की सराहना की।
इस अवसर पर हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष एवं प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. अर्पणा सिंह के साथ ही डॉ. अमित कुमार शर्मा, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. राजेश्वरी तथा विभाग के शोधार्थी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी उपस्थित प्राध्यापकों और शोधार्थियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी विभाग द्वारा किया गया। प्रतियोगिता ने न केवल प्रतिभागियों को हिंदी अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान किया, बल्कि विश्वविद्यालय परिसर में हिंदी पखवाड़ा समारोह की गरिमा को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।















