• Home
  • Delhi
  • हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह का भव्य आयोजन
Image

हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह का भव्य आयोजन

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी के हिन्दी विभाग द्वारा आयोजित हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन बड़ी ही गरिमा और उत्साह के साथ किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जेडीएस नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी को संपूर्ण भारत में लोकप्रिय बनाने के लिए हमें झिझक छोड़नी होगी और इसे आत्मविश्वास के साथ अपनाना चाहिए। उन्होंने दक्षिण भारत में हिंदी को संपर्क भाषा के रूप में बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

अंग्रेजी विभाग की डॉ. मुस्कान कपूर ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भाषा हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी हुई है और इसका संवर्धन आवश्यक है। वहीं इतिहास विभाग के प्रो. डॉ. पूरन लाल मीणा ने हिंदी के वैश्विक संदर्भ और उसकी बढ़ती स्वीकार्यता पर विचार साझा किए।

डॉ. रोहित कुमार ने छात्र-छात्राओं को हिंदी के व्यावहारिक उपयोग और सामाजिक महत्व पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की संयोजिका और हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अर्पणा सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए हिंदी भाषा के विकास हेतु सतत प्रयास करते रहने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य हिंदी को जन-जन तक पहुंचाना और इसे और समृद्ध एवं लोकप्रिय बनाना है।”

सह-संयोजक डॉ. अमित कुमार शर्मा ने हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में छात्रों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु और भी नवाचार कार्यक्रमों की योजना बनाई जाएगी।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए:

🔹 काव्य पाठ प्रतियोगिता

  • प्रथम: शिवम गंगवाल
  • द्वितीय: रिचा तोमर
  • तृतीय: आकांक्षा

🔹 पोस्टर प्रतियोगिता

  • प्रथम: शीतल
  • द्वितीय: उजाला
  • तृतीय: अर्चना

🔹 निबंध प्रतियोगिता (छात्र वर्ग)

  • प्रथम: गौरव सकलानी
  • द्वितीय: मनोज
  • तृतीय: आराधना सकलानी

🔹 निबंध प्रतियोगिता (कर्मचारी/अधिकारी वर्ग)

  • प्रथम: एच.एस. बिष्ट
  • द्वितीय: डॉ. दिनेश नेगी
  • तृतीय: राकेश कोठारी

🔹 वाद-विवाद प्रतियोगिता

  • प्रथम: शुभम सिंह पुंडीर
  • द्वितीय: प्रियंका
  • तृतीय: अनीश चमोली

मुख्य अतिथियों द्वारा विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कुशलता से किया।

समारोह में डॉ. नीरज जोशी, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. अभिषेक पांडे, डॉ. प्रिया राय चौधरी, डॉ. सना रफी, डॉ. हेमराज, डॉ. अनिल कुमार मीणा, डॉ. सुमन लता, डॉ. मनोज नौटियाल, डॉ. अरविंद सहित विश्वविद्यालय के कई विभागों के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

छात्रों और शोधार्थियों में पारुल, सोबत, मनोज सहित अन्य विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

— संवाददाता

Releated Posts

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार लगाएगी 30% मार्जिन की सीमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : कैंसर की दवाओं पर 30% मार्जिन कैप लगाएगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट में प्रस्ताव दवाओं…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

सैनिकों की थाली तक पहुंचेगा बेहतर चावल, ‘भारत राइस’ पहल शुरू

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया शुभारंभ, सेना और एफसीआई के बीच पांच साल का समझौता; लद्दाख और…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

JNU के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर FIR, 11 छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, BJP ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन; सांसद के इस्तीफे और…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *