• Home
  • Delhi
  • गायक जुबीन गर्ग मौत मामले में CID को बड़ी सफलता, बरामद हुआ मोबाइल फोन
Image

गायक जुबीन गर्ग मौत मामले में CID को बड़ी सफलता, बरामद हुआ मोबाइल फोन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की संदिग्ध मौत के मामले में CID की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (SIT) को बड़ी कामयाबी मिली है। SIT ने नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत को दिल्ली एयरपोर्ट से और जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को गुड़गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने जुबीन गर्ग का मोबाइल फोन, लैपटॉप और कंप्यूटर हार्ड डिस्क बरामद किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

इस मामले में पहले ही श्यामकानु महंत के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी किया गया था। वह सिंगापुर से लौटते समय पकड़ा गया। वहीं मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के पास से मिले जुबीन गर्ग के मोबाइल को अहम सबूत माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े कई राज खुल सकते हैं।

गौरतलब है कि 19 सितंबर को जुबीन गर्ग की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह 20 सितंबर को आयोजित नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर पहुंचे थे। उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने इस घटना को रहस्यमय बताते हुए जांच की मांग की थी।

इसके बाद असम सरकार ने 10 सदस्यीय SIT का गठन किया और सिंगापुर से कानूनी सहायता संधि के तहत जांच में सहयोग मांगा है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Releated Posts

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार लगाएगी 30% मार्जिन की सीमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : कैंसर की दवाओं पर 30% मार्जिन कैप लगाएगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट में प्रस्ताव दवाओं…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

सैनिकों की थाली तक पहुंचेगा बेहतर चावल, ‘भारत राइस’ पहल शुरू

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया शुभारंभ, सेना और एफसीआई के बीच पांच साल का समझौता; लद्दाख और…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

JNU के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर FIR, 11 छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, BJP ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन; सांसद के इस्तीफे और…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *