• Home
  • UP
  • मौत का लाइव वीडियो: आगरा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 13 लड़के डूबे
Image

मौत का लाइव वीडियो: आगरा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 13 लड़के डूबे

आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन के लिए उंटगन नदी में उतरे 13 लड़के अचानक गहरे पानी में फंस गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोग शोर मचाते हुए उन्हें बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण कई बच्चे बाहर नहीं निकल सके।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से अब तक पांच लड़कों को नदी से बाहर निकाला गया, जिनमें से चार की मौत हो चुकी है जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी आठ लड़कों की तलाश में गोताखोरों की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।

हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल नदी किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

यह घटना प्रतिमा विसर्जन जैसे धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन सतर्कता बरतता तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।

Releated Posts

जाति गिनेगा भारत, लेकिन असली सवाल है—गिनेगा कैसे?

जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की होगी गणना, पर वर्गीकरण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं हुई तो 2011…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

4 महीने में धंसी करोड़ों की सड़क, आगरा के कर्मयोगी रोड पर 10 फीट गहरा गड्ढा, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुबह अचानक धंसी सड़क, मचा हड़कंप आगरा के पॉश इलाके कर्मयोगी रोड पर शुक्रवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 7, 2026

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *