• Home
  • Delhi
  • Perplexity ने लॉन्च किया Comet Browser, Google Chrome को सीधी चुनौती
Image

Perplexity ने लॉन्च किया Comet Browser, Google Chrome को सीधी चुनौती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

टेक्नोलॉजी की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बादशाहत को लेकर प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। इसी क्रम में Perplexity AI ने अपना Comet Browser अब दुनियाभर के सभी यूजर्स के लिए पूरी तरह फ्री उपलब्ध करा दिया है। कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने गुरुवार को एक्स पर इसकी घोषणा की। पहले यह ब्राउजर केवल चुनिंदा लोगों तक सीमित था, लेकिन अब कोई भी इसका इस्तेमाल कर सकेगा।

कंपनी ने Comet Browser को तीन श्रेणियों – Free, Pro और Max में पेश किया है, ताकि अलग-अलग यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुन सकें। इस कदम को सीधे तौर पर गूगल क्रोम की बादशाहत के लिए चुनौती माना जा रहा है।

इसके अलावा कंपनी ने खास तौर पर न्यूज कंटेंट के लिए Comet Plus नाम का नया सब्सक्रिप्शन प्लान भी लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को बड़े पब्लिशर्स जैसे CNN, Conde Nast, Fortune, Le Figaro, Le Monde, The Los Angeles Times और The Washington Post का कंटेंट मिलेगा। यह सुविधा उन लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी जो भरोसेमंद समाचार और प्रीमियम कंटेंट की तलाश में रहते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर Perplexity का यह प्रयोग सफल रहता है, तो यह निश्चित रूप से Google Chrome के वर्चस्व को चुनौती देगा और AI आधारित ब्राउजिंग का नया दौर शुरू हो सकता है।

(शब्द: 298)

Releated Posts

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार लगाएगी 30% मार्जिन की सीमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : कैंसर की दवाओं पर 30% मार्जिन कैप लगाएगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट में प्रस्ताव दवाओं…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

सैनिकों की थाली तक पहुंचेगा बेहतर चावल, ‘भारत राइस’ पहल शुरू

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया शुभारंभ, सेना और एफसीआई के बीच पांच साल का समझौता; लद्दाख और…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

JNU के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर FIR, 11 छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, BJP ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन; सांसद के इस्तीफे और…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *