• Home
  • क्रिकेट
  • हरमनप्रीत कौर ने नहीं मिलाया पाक कप्तान से हाथ, फिर बढ़ा भारत-पाकिस्तान क्रिकेट विवाद
Image

हरमनप्रीत कौर ने नहीं मिलाया पाक कप्तान से हाथ, फिर बढ़ा भारत-पाकिस्तान क्रिकेट विवाद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए महिला वर्ल्ड कप मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। यह वाकया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इससे पहले एशिया कप में भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था, जिस पर पाकिस्तान ने आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई थी।

इस बार भी अटकलें थीं कि हरमनप्रीत कौर टॉस पर हाथ नहीं मिलाएंगी, और वही हुआ। हालांकि, क्रिकेट नियमों के अनुसार हाथ मिलाना कोई अनिवार्य प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह सिर्फ एक परंपरा है। इसलिए आईसीसी की ओर से भारत पर किसी तरह की कार्रवाई की संभावना नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान चाहे तो इस पर आपत्ति जता सकता है, लेकिन भारत ने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है।

टॉस के दौरान पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम आज के मैच को लेकर बेहद उत्साहित है और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अमजोत की तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं खेल रही हैं और उनकी जगह रेणुका ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय टीम में प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गाऊद और श्री चारणी शामिल हैं। पाकिस्तान टीम में मुनीबा अली, सदफ़ शमास, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज़, सिदरा नवाज़ (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज़, डायना बेग, नाशरा संधू और सादिया इक़बाल खेल रही हैं।

क्रिकेट प्रेमियों के बीच अब यह चर्चा गर्म है कि क्या पाकिस्तान फिर से इस मामूली घटना को बड़ा मुद्दा बनाएगा या खेल भावना को प्राथमिकता देगा।

Releated Posts

ऋषभ पंत की घर वापसी, लेकिन सैलरी में 12 करोड़ रुपये का बड़ा नुकसान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : दिल्ली कैपिटल्स ने LSG से ट्रेड कर पंत को टीम में शामिल किया आईपीएल…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

फिर नंबर-1 बन सकते हैं वैभव, सुनहरा मौका, पर्पल कैप में भुवी-रबाडा की कड़ी टक्कर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मुंबई के खिलाफ बड़ी पारी से फिर नंबर-1 बन सकते हैं वैभव आईपीएल 2026 के…

ByByHindustan Mirror News May 24, 2026

“वैभव सूर्यवंशी जैसा बनना बेवकूफी” – RCB स्टार देवदत्त पडिक्कल का बड़ा बयान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: युवा बल्लेबाज की विस्फोटक बल्लेबाजी ने सबको किया प्रभावित आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज Vaibhav…

ByByHindustan Mirror News May 22, 2026

BCCI ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन का किया ऐलान, 1,788 मैचों की होगी क्रिकेट जंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 23 अगस्त से होगी शुरुआत, रणजी ट्रॉफी और युवा टूर्नामेंटों में बड़े बदलाव भारतीय क्रिकेट…

ByByHindustan Mirror News May 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top