• Home
  • UP
  • शॉपिंग के बहाने भाई के साथ आयी, जीजा संग फरार हुई साली
Image

शॉपिंग के बहाने भाई के साथ आयी, जीजा संग फरार हुई साली

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती अपने ही जीजा के साथ फरार हो गई। लुधियाना से अपने भाई के साथ गोंडा आई युवती ने शॉपिंग के बहाने भाई को बहला दिया और मौके से गायब हो गई। पीड़ित भाई की तहरीर पर पुलिस ने जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मामला थाना खरगूपुर क्षेत्र का है। युवती का भाई अपनी बहन को 30 नवंबर 2024 को लुधियाना से लेकर गोंडा आया था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे दोनों जय नारायण चौराहे की ओर जा रहे थे, तभी बहन ने कहा—“तू रुक, मैं अभी आई।” इस दौरान भाई की दूसरी बहन का पति यानी जीजा वहां पहुंच गया और बहन को अपने साथ भगा ले गया।

भाई ने बताया कि इसके बाद दोनों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए और परिवार से संपर्क तोड़ लिया। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद भाई ने नगर कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जीजा के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी जांच के आधार पर दोनों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *