• Home
  • UP
  • 2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट
Image

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव की तैयारी, मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन और संगठन में स्वीकार्यता पर भी होगी नजर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ भाजपा ने उम्मीदवार चयन की रणनीति पर भी मंथन शुरू कर दिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में लगे झटके के बाद पार्टी इस बार टिकट वितरण में कई स्तरों पर बदलाव करने की तैयारी में है। संकेत हैं कि केवल वरिष्ठता, पिछला चुनावी रिकॉर्ड या किसी प्रभावशाली नेता की सिफारिश टिकट का आधार नहीं होगी।

पार्टी के भीतर मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन को लेकर भी समीक्षा की जा रही है। कई सीटों पर सत्ता विरोधी माहौल, स्थानीय स्तर पर नाराजगी और संगठन के साथ तालमेल जैसे पहलुओं को टिकट तय करते समय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभावित उम्मीदवारों की जनता के बीच पकड़, कार्यकर्ताओं के साथ संबंध और सीट पर चुनावी स्थिति का अलग-अलग स्तर पर फीडबैक लेने की तैयारी है।

पैरवी के बजाय सामूहिक सहमति पर जोर

उम्मीदवार चयन में किसी एक बड़े नेता की पसंद को प्राथमिकता देने के बजाय संगठनात्मक सहमति बनाने पर जोर रहेगा। किसी सीट पर शीर्ष नेताओं के बीच मतभेद की स्थिति में अन्य वरिष्ठ नेताओं की राय लेने और जरूरत पड़ने पर तीसरे नाम पर विचार करने की रणनीति पर चर्चा है। पार्टी का जोर ऐसे उम्मीदवारों पर रहेगा, जिनकी स्थानीय स्तर पर स्वीकार्यता और चुनावी क्षमता मजबूत हो।

नए चेहरों पर भी नजर

भाजपा की नजर युवा और महिला चेहरों के साथ संगठन से जुड़े नए कार्यकर्ताओं पर भी है। क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों के साथ उम्र, महिला प्रतिनिधित्व और संगठन में सक्रियता को उम्मीदवार चयन में महत्व दिए जाने की संभावना है।

2024 के नतीजों से लिया सबक

2024 में भाजपा उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में 33 पर सिमट गई थी, जबकि 2019 में उसने 62 सीटें जीती थीं। इसके बाद पार्टी ने उम्मीदवार चयन, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और स्थानीय एंटी-इंकंबेंसी समेत कई पहलुओं की समीक्षा की। 2027 के लिए इसी समीक्षा के आधार पर टिकट वितरण को अधिक जमीनी और फीडबैक आधारित बनाने की कवायद चल रही है।

#BJP #UPPolitics #UPAssemblyElection2027 #UttarPradesh #Election2027

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *