• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ नुमाइश मैदान में 9 से 18 अक्टूबर तक लगेगा मंडलीय सरस मेला
Image

अलीगढ़ नुमाइश मैदान में 9 से 18 अक्टूबर तक लगेगा मंडलीय सरस मेला

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन और बाजार से जुड़ने का अवसर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 08 अक्टूबर 2025 : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निर्देशानुसार अलीगढ़ मंडल में 9 से 18 अक्टूबर तक मंडलीय सरस मेले का आयोजन नुमाइश मैदान में किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रदर्शन और विपणन का मंच प्रदान करना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

आयुक्त, अलीगढ़ मंडल श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि मेले में अलीगढ़ जिले के 17 तथा हाथरस, एटा और कासगंज जिलों के 6-6 स्वयं सहायता समूह भाग लेंगे। उन्होंने सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए और उनके उत्पादों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए।

मेले के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को अपने हस्तनिर्मित उत्पादों जैसे हर्बल वस्तुएं, हस्तशिल्प, कपड़े, खाद्य पदार्थ आदि को प्रदर्शित करने और बड़े बाजारों से जोड़ने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि ग्रामीण उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान भी प्राप्त होगी।

मंडलीय सरस मेला ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जहां स्थानीय उत्पादों को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *