• Home
  • Delhi
  • गाजा में थमेगा खूनी खेल! ट्रंप ने किया पीस डील के पहले चरण का ऐलान, जल्द रिहा होंगे सभी बंधक
Image

गाजा में थमेगा खूनी खेल! ट्रंप ने किया पीस डील के पहले चरण का ऐलान, जल्द रिहा होंगे सभी बंधक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

गाजा में पिछले दो वर्षों से जारी खूनी संघर्ष के बीच आखिरकार शांति की एक किरण दिखाई दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात गाजा पीस प्लान के पहले फेज का ऐलान करते हुए बताया कि इजरायल और हमास के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं। इस समझौते के तहत जल्द ही सभी इजरायली बंधकों और कैदियों को रिहा किया जाएगा।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व है कि इजरायल और हमास दोनों ने हमारी शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अब सभी बंधक बहुत जल्द रिहा होंगे और इजरायल अपने सैनिकों को सीमित क्षेत्र तक वापस बुलाएगा। यह स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम है।”

इस शांति योजना में कतर, मिस्र और तुर्की ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी व्यक्तिगत रूप से वार्ता में शामिल रहे। चर्चाएं मिस्र के रिसॉर्ट शहर शर्म अल-शेख में चलीं, जहां बंधकों की रिहाई और युद्धविराम पर सहमति बनी।

7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले ने इजरायल को झकझोर दिया था, जिसमें लगभग 1200 नागरिकों की हत्या और 250 से अधिक लोगों का अपहरण हुआ था। इसके जवाब में इजरायल ने गाजा में भीषण सैन्य अभियान चलाया, जिससे अब तक करीब 60 हजार लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस समझौते को “कूटनीतिक और नैतिक विजय” बताया। उन्होंने कहा, “हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक हमारे सभी बंधक स्वदेश नहीं लौट आते। राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व और साझेदारी से ही यह ऐतिहासिक मोड़ आया है।”

हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक, यह सिर्फ पहला चरण है। अब भी गाजा के निरस्त्रीकरण और भविष्य के शासन ढांचे को लेकर कई सवाल बाकी हैं। फिर भी यह समझौता पश्चिम एशिया में लंबे समय से चल रहे रक्तपात को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *