• Home
  • लखनऊ
  • 31 प्रवक्ता, 25 पैनलिस्ट के साथ यूपी भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान
Image

31 प्रवक्ता, 25 पैनलिस्ट के साथ यूपी भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान

राकेश त्रिपाठी और प्रशांत उमराव समेत पुराने चेहरों पर फिर भरोसा, हिमांशु दुबे व दीपक बघेल को प्रदेश मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने मीडिया विभाग को नए सिरे से सक्रिय करते हुए प्रदेश की नई मीडिया टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में संगठन ने अनुभव और नए चेहरों के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है। पार्टी ने 31 प्रदेश प्रवक्ताओं और 25 मीडिया पैनलिस्टों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा मीडिया वॉच, क्षेत्रीय मीडिया संयोजक और सह संयोजकों की भी नियुक्ति की गई है।

नई टीम में पार्टी ने चर्चित प्रवक्ताओं राकेश त्रिपाठी और प्रशांत उमराव पर एक बार फिर भरोसा जताया है। इनके साथ डॉ. समीर सिंह, कौशलेन्द्र पटेल, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, जुगल किशोर, लालजी निर्मल, आनंद दुबे, अवनीश त्यागी, आलोक वर्मा और अनिला सिंह समेत कई पुराने एवं अनुभवी चेहरों को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। साक्षी दिवाकर, संजय चौधरी, अशोक पाण्डेय, एसएन सिंह, मनोज पोसवाल, डॉ. ऋचा सिंह और दिलीप श्रीवास्तव समेत अन्य नेताओं को भी प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिली है।

पार्टी ने मीडिया विभाग में हिमांशु दुबे और दीपक बघेल को प्रदेश मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया है। वहीं मीडिया पैनलिस्टों की सूची में अमित वाल्मीकी, डॉ. कौशल कान्त, राघवेन्द्र सिंह, शरतेन्दु त्रिवेदी ‘शरद’, रवि सोनकर, अभय प्रताप सिंह, गौरव महेश्वरी, पल्लवी सिंह, अपर्णा दीक्षित, जेबा यासमीन, अमील शम्सी और पवन गोयल समेत 25 नाम शामिल हैं। ये पैनलिस्ट टीवी बहसों और विभिन्न मीडिया मंचों पर पार्टी का पक्ष रखने की भूमिका निभाएंगे।

मीडिया वॉच से लेकर क्षेत्रीय जिम्मेदारियां भी तय

भाजपा ने मीडिया वॉच की जिम्मेदारी दिवस चतुर्वेदी और मनोज त्रिवेदी को दी है। साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर भी मीडिया टीम का विस्तार किया गया है। पश्चिम क्षेत्र के मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी गजेंद्र शर्मा को मिली है, जबकि संजय महेश्वरी और निमित जायसवाल सह मीडिया संयोजक होंगे। ब्रज क्षेत्र में अंकित महेश्वरी को मीडिया संयोजक तथा अमित गुप्ता, शशि भूषण गुप्ता, श्याम सुंदर पराशर और नीशित शर्मा को सह मीडिया संयोजक बनाया गया है।

कानपुर क्षेत्र में अनूप अवस्थी और संजय सिंह, अवध में आकाश मिश्रा के साथ अमित वर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, हिमालय वर्मा और दीपक तिवारी, काशी में मधुकर चित्रांश के साथ संतोष सोलारपुरकर व शैलेंद्र मिश्रा और गोरखपुर में राहुल तिवारी के साथ चंदन आर्य व समरेंद्र विक्रम सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

चुनावी तैयारियों के बीच नई मीडिया टीम को सरकार और संगठन की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के साथ विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। माना जा रहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के मीडिया प्रबंधन में इन नियुक्तियों की अहम भूमिका रहेगी।

#UPBJP #BJP #UttarPradesh #UPPolitics #AssemblyElection2027

Releated Posts

25 सितंबर से कैंपस में उतरेगी सपा की छात्रसभा, पर्चा और संविधान की किताब से संवाद

पेपर लीक, रोजगार, फीस, आरक्षण और छात्र अधिकारों को बनाया अभियान का आधार; Gen-Z से संपर्क बढ़ाने की…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

2027 की जीत के लिए भाजपा का महामंथन, कोर कमेटी में बनी चुनावी रणनीति

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का प्रचार और युवाओं-Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने पर जोर…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

BJP का सोशल मीडिया प्लान तैयार, ‘नैरेटिव फॉलोअर’ नहीं ‘नैरेटिव सेटर’ बनने की तैयारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले डिजिटल नेटवर्क मजबूत करने पर जोर, बूथ स्तर…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

लाल कैप से ब्लू टी-शर्ट तक… अखिलेश ने बताया सपा के नए ड्रेस कोड का मतलब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : छात्र सभा के लिए नीली टी-शर्ट और जींस का ड्रेस कोड, अखिलेश बोले- नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *