• Home
  • लखनऊ
  • लखनऊ: चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले
Image

लखनऊ: चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ, 11 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इन तबादलों को पुलिस व्यवस्था में सुचारू संचालन और कार्यकुशलता बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पहले अधिकारी श्री आशीष श्रीवास्तव (आईपीएस-आरआर 2013) को पुलिस उपयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, श्री विक्रांत वीर (आईपीएस-आरआर 2014) जो अब तक पुलिस अधीक्षक, समग्र, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ पद पर थे, उन्हें पुलिस उपयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है।

तीसरे अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह (आईपीएस-एसपीएस 2015), जो अब तक सेनानायक, 28वीं वाहिनी पीएसी, इटावा के पद पर कार्यरत थे, को अब पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चौथे अधिकारी श्री अनिरुद्ध कुमार (आईपीएस-आरआर 2018), जो पुलिस अधीक्षक/ अपर पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, लखनऊ के पद पर थे, को अब सेनानायक, 28वीं वाहिनी पीएसी, इटावा नियुक्त किया गया है।

इन तबादलों से लखनऊ और इटावा के पुलिस प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा और दिशा आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इन अधिकारियों की नई तैनाती से कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन में और सुधार देखने को मिलेगा।

Releated Posts

UP में 22 मई से शुरू होगी जनगणना 2026, पहला चरण होगा पूरी तरह डिजिटल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जनगणना 2026 का पहला चरण 22 मई से शुरू होने जा…

ByByHindustan Mirror News May 2, 2026

लखनऊ KGMU में फर्जी ‘डॉक्टर’ गिरफ्तार, MBBS बनकर चला रहा था बड़ा रैकेट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लखनऊ: King George’s Medical University (KGMU) में खुद को MBBS डॉक्टर बताने वाले हसम अहमद…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

लखनऊ में भीषण अग्निकांड: विकास नगर में 200 झुग्गियां जलकर खाक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अचानक भड़की आग से मचा हड़कंपलखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 2…

ByByHindustan Mirror News Apr 15, 2026

उत्तर प्रदेश SIR: वोटर लिस्ट कटौती से बीजेपी में चिंता, कहां चूक गए कार्यकर्ता?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूची में भारी कटौती…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top