• Home
  • अलीगढ
  • करवाचौथ पर लुटेरी दुल्हनें फ़रार — सोना-चाँदी और नकदी लेकर रातों-रात गायब!
Image

करवाचौथ पर लुटेरी दुल्हनें फ़रार — सोना-चाँदी और नकदी लेकर रातों-रात गायब!

अलीगढ़: करवाचौथ की रात जहां सुहागनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना कर व्रत रख रही थीं, वहीं इगलास क्षेत्र में दो युवकों की जिंदगी में यह रात लूट का पहर बन गई। मामला इगलास तहसील के भौंरा और जैथौली गांव से जुड़ा है, जहां दो युवकों की शादी बिहार की लड़कियों से कराई गई थी। यह शादी इगलास निवासी मुकेश गुप्ता की पहल पर हुई, जिन्होंने बिहार से रिश्ते तय कराए।

जानकारी के अनुसार, हर एक शादी के लिए 1.50 लाख रुपये का लेनदेन हुआ, जो अफ़ज़ल खान नामक व्यक्ति के बैंक अकाउंट में भेजे गए। शादी के बाद दोनों दुल्हनें 10 अक्टूबर की रात करवाचौथ का व्रत रखकर परंपरागत विधि से चाँद को अर्घ्य देने के बाद घर लौटीं। सब कुछ सामान्य लग रहा था, पर जैसे ही पति सोया, दुल्हन ने मौका पाकर सास द्वारा दिया गया सोना-चाँदी और अन्य जेवर समेटे, साड़ी की रस्सी बनाकर बालकनी से नीचे उतरकर फरार हो गई।

सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर के दरवाजे खुले और दुल्हनें गायब मिलीं। दोनों परिवारों ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामले की जानकारी पूर्व मेयर व भाजपा नेत्री शकुंतला भारती को दी। शकुंतला भारती ने पीड़ितों के साथ प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

फिलहाल, पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है और बताया जा रहा है कि मामला शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़ा हो सकता है। करवाचौथ जैसी पवित्र रात पर हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *