• Home
  • Delhi
  • बंगाल गैंगरेप केस पर ममता बनर्जी का विवादित बयान: “लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाना चाहिए”
Image

बंगाल गैंगरेप केस पर ममता बनर्जी का विवादित बयान: “लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाना चाहिए”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले ने पूरे राज्य को हिला दिया है। इस संवेदनशील घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि “लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाना चाहिए, उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए।” ममता ने इस घटना को ‘शॉकिंग’ बताया और कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की नहीं बल्कि निजी मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी थी कि छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे। उन्होंने सवाल उठाया कि छात्रा रात 12:30 बजे हॉस्टल से बाहर क्यों गई? ममता ने कहा कि कॉलेज को ध्यान रखना चाहिए कि देर रात कोई भी छात्रा बाहर न निकले, खासकर जब कॉलेज जंगल के पास स्थित हो।

उन्होंने अन्य राज्यों की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि तीन हफ्ते पहले ओडिशा के समुद्र तट पर तीन लड़कियों से दुष्कर्म हुआ था, लेकिन वहां की सरकार पर कोई सवाल नहीं उठा। ममता ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।

पुलिस के अनुसार, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दस दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। घटना शुक्रवार रात की है, जब ओडिशा की रहने वाली एमबीबीएस सेकंड ईयर की छात्रा को कुछ युवकों ने हॉस्टल से बाहर निकलते समय अगवा कर सुनसान इलाके में गैंगरेप किया। इस घटना ने न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है।

Releated Posts

कोलकाता भगदड़: छाती पर दबाव, टूटी पसलियां और दम घुटने से गई 19 लोगों की जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बच्चों समेत छह की मौत दम घुटने से हुई; सिर पर गंभीर चोट…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अहम सुराग, हमलावरों की बाइक जब्त

फायरिंग के बाद विलेपार्ले स्टेशन के पास बाइक छोड़कर लोकल ट्रेन से भागे आरोपी, मुंबई पुलिस की 15…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

RSS की रैलियों को अनुमति नहीं देने पर हाईकोर्ट की विजय सरकार को फटकार

तमिलनाडु में RSS की रैलियों पर रोक का मामला हाई कोर्ट पहुंचा याचिकाकर्ता ने पुराने अदालती आदेशों का…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

स्टारलिंक को ‘युद्ध का हथियार’ मानता है ईरान, इस्तेमाल करने वालों पर दो साल जेल या मिल सकती है मौत की सजा

टर्मिनल बंद करने के लिए कई सिस्टम तैयार, जनवरी के विरोध प्रदर्शनों में भी किया गया था इस्तेमाल…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *