• Home
  • Delhi
  • लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय, लालू बोले– मुकदमे का सामना करेंगे
Image

लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय, लालू बोले– मुकदमे का सामना करेंगे

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने सोमवार को आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। यह मामला बहुचर्चित “लैंड फॉर जॉब” घोटाले से जुड़ा है, जिसमें रेलवे में नौकरी देने के बदले सस्ती दरों पर जमीन लेने का आरोप है।

अदालत ने जिन धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं, उनमें भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120बी (आपराधिक साजिश) के अलावा, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) और 13(1)(d) शामिल हैं।

सुनवाई के दौरान जब अदालत ने लालू प्रसाद यादव से पूछा कि क्या वे आरोप स्वीकार करते हैं या मुकदमे का सामना करेंगे, तो उन्होंने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि वे मुकदमे का सामना करेंगे। सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट में कहा गया है कि रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने रेलवे में नौकरी देने के बदले विभिन्न व्यक्तियों से सस्ती दरों पर जमीन ली थी।

इस मामले में लालू यादव के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्य और कई अन्य लोग आरोपी बनाए गए हैं। अदालत ने सभी आरोपियों को अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश दिया है। अगली तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

Releated Posts

यमन-सोमालिया में समुद्री लुटेरों का आतंक, दो जहाजहाईजैक; 22 भारतीय फंसे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :अदन की खाड़ी में 16 और सोमालिया तट के पास छह भारतीय नाविकों समेतजहाज कब्जे…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने को तैयार ‘ड्यून पार्ट 3’,एडवांस बुकिंग शुरू होते ही क्रैश हुई वेबसाइट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :पिछले दो पार्ट ने दुनियाभर में कमाए 10,700 करोड़ रुपये, रिलीज से चारमहीने पहले ही…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

135 साल पुराना बैंकिंग कानून खत्म, डिजिटल रिकॉर्ड को मिलेगी कानूनी ताकत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नए कानून में बैंकिंग सबूत पेश करने की प्रक्रिया आसान; पुलिस को कुछ परिस्थितियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

चुनावी मोड में भाजपा, तीन राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को यूपी की कमान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब और गुजरात में भी नई जिम्मेदारी, चुनावीरणनीति को धार देने…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *