• Home
  • क्रिकेट
  • विराट कोहली ने आरसीबी कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने से किया इनकार, IPL से रिटायरमेंट की अटकलें तेज
Image

विराट कोहली ने आरसीबी कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने से किया इनकार, IPL से रिटायरमेंट की अटकलें तेज

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर नए कयासों का दौर शुरू हो गया है। खबरों के अनुसार, कोहली ने आरसीबी के साथ अपने बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या “किंग कोहली” अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से भी संन्यास लेने की तैयारी में हैं।

विराट कोहली IPL की शुरुआत से ही आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं और फ्रेंचाइजी के चेहरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में RCB को अपनी पहली IPL ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन कॉन्ट्रैक्ट साइन न करने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगने लगी हैं।

इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “कथित तौर पर विराट ने एक व्यावसायिक अनुबंध से इनकार किया है, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि वह RCB छोड़ रहे हैं। वह निश्चित रूप से RCB के लिए खेलेंगे। अगर वह IPL में खेल रहे हैं, तो उसी फ्रैंचाइज़ी के लिए उतरेंगे।”

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि “उन्होंने हाल ही में टीम को ट्रॉफी दिलाई है। ऐसे में उनके फ्रेंचाइजी छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता। हो सकता है कि यह सिर्फ एक बिजनेस डील से जुड़ा मामला हो। कभी-कभी खिलाड़ियों के पास दोहरे कॉन्ट्रैक्ट होते हैं, और किसी एक को अस्वीकार करने का मतलब रिटायरमेंट नहीं होता।”

हालांकि RCB या विराट कोहली की ओर से अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फैंस अब इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कोहली खुद इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Releated Posts

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

अजीत अगरकर का कार्यकाल क्यों नहीं बढ़ा? रोहित शर्मा विवाद से आगे भी हैं कई वजहें

BCCI और मुख्य चयनकर्ता के बीच मतभेद की चर्चा, VVS लक्ष्मण से तालमेल और खिलाड़ियों की फिटनेस भी…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

पाकिस्तान को पांचवीं बार पटकने उतरेगी टीम इंडिया, हरमनप्रीत पर रहेंगी निगाहें

लगातार चार जीत के बाद भारत की नजर पांचवीं जीत पर, कप्तान की बल्लेबाजी फॉर्म चिंता का विषय…

ByByHindustan Mirror News Sep 5, 2026

श्रीलंका में क्रिकेट कोच की हत्या, खिलाड़ियों से विवाद के बाद गई जान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: पानी को लेकर खिलाड़ियों से हुई थी बहस, 17 वर्षीय क्रिकेटर गिरफ्तार; पुलिस जांच में…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *