• Home
  • Delhi
  • दिवाली के बाद दिल्ली की हवा ‘खतरनाक’, कई इलाकों में AQI 900 पार
Image

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा ‘खतरनाक’, कई इलाकों में AQI 900 पार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खतरनाक’ श्रेणी में पहुंच गया है। मंगलवार सुबह 6 बजे चाणक्य प्लेस में AQI 979 और नारायणा गांव में 940 दर्ज किया गया। राजधानी के कई इलाकों में हवा इतनी जहरीली हो गई है कि लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है। तिगड़ी एक्सटेंशन (928), नीति बाग (768), पॉकेट A सेक्टर-13 (769), सोअमी नगर नॉर्थ (741), ईस्ट पटेल नगर (618), रंजीत नगर (609), पंजाबी बाग (519) और हारी नगर (518) में AQI बेहद खराब स्थिति में रहा। वहीं वजीरपुर (408), जहांगीरपुरी (401) और बवाना (417) में भी हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।

राजधानी के अन्य इलाकों में भी स्थिति चिंताजनक है—विवेक विहार (361), एनएसआईटी द्वारका (387), पुसा (351), आरके पुरम (371), रोहिणी (366), शादीपुर (390), नरेला (351), नेहरू नगर (365), अशोक विहार (386), बुराड़ी क्रॉसिंग (387), और द्वारका सेक्टर-8 (338) में AQI 300 से अधिक रहा। लोधी रोड (315), अलीपुर (312) और सिरीफोर्ट (314) में भी हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज हुई।

विशेषज्ञों के अनुसार, ठंडी हवाओं की कमी, पराली जलाने और वाहनों के धुएं से प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। डॉक्टरों ने लोगों को सुबह या देर शाम सैर पर जाने से बचने, घरों में एयर प्यूरिफायर के उपयोग और एन-95 मास्क पहनने की सलाह दी है। दिल्ली सरकार ने नागरिकों से निजी वाहनों के उपयोग को सीमित कर सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *