• Home
  • Delhi
  • दिल्ली में बड़ा एनकाउंटर: बिहार का कुख्यात रंजन पाठक समेत चार बदमाश ढेर
Image

दिल्ली में बड़ा एनकाउंटर: बिहार का कुख्यात रंजन पाठक समेत चार बदमाश ढेर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके में देर रात बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बिहार के सिग्मा गैंग का सरगना रंजन पाठक समेत चार कुख्यात बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया गया। मुठभेड़ रात 2:20 बजे बहादुर शाह मार्ग से पंसाली चौक तक चली। पुलिस और अपराधियों के बीच करीब बीस मिनट तक जबरदस्त गोलीबारी हुई। इस दौरान चार पुलिसकर्मियों के बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, जिससे वे बाल-बाल बच गए।
मारे गए अपराधियों की पहचान रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) के रूप में हुई है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए चारों को डॉ. बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रंजन पाठक बिहार के कई जिलों में हत्या, लूट और रंगदारी के मामलों में वांछित था।

Releated Posts

ED के बाद दिल्ली पुलिस का अल फलाह यूनिवर्सिटी पर शिकंजा, चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यूजीसी की शिकायत पर दो एफआईआर, चार दिन की पुलिस कस्टडीप्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई…

ByByHindustan Mirror News Feb 5, 2026

मणिपुर : युमनाम खेमचंद सिंह बने 13वें मुख्यमंत्री

इंफाल, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:मणिपुर में लंबे राजनीतिक अनिश्चितता के दौर के बाद आखिरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल हो गई।…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

IIT-IIM और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में बढ़ी SC-ST छात्रों की भागीदारी, सरकार ने लोकसभा में पेश किया डेटा

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:लोकसभा के बजट सत्र के दौरान शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

एयरपोर्ट विस्तार के साथ आवागमन रहेगा सुचारू, प्रशासन ने तैयार किए ठोस वैकल्पिक मार्ग

आमजन की सुविधा सर्वोपरि, विकास के साथ नहीं होगी कोई असुविधा अलीगढ़, 04 फरवरी 2026 ,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top