• Home
  • UP
  • घरों में कनेक्शन के बाद भी नहीं वसूले जा रहे तीनों टैक्स, शासन ने दिखाई सख्ती
Image

घरों में कनेक्शन के बाद भी नहीं वसूले जा रहे तीनों टैक्स, शासन ने दिखाई सख्ती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति और सीवर लाइन बिछाने के बाद भी गृहकर, जलकर और सीवर कर की वसूली में लापरवाही सामने आई है। शासन ने नगर निगमों को निर्देश दिए हैं कि तीनों टैक्स की वसूली एक साथ की जाए और अब तक की वसूली की विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाए। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन और अमृत योजना के तहत अधिकांश घरों और प्रतिष्ठानों में कनेक्शन दे दिए गए हैं। लगभग साढ़े चार लाख कनेक्शन का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से अधिकतर पूरे हो चुके हैं, लेकिन टैक्स अदायगी में बड़ी संख्या में लोग लापरवाही बरत रहे हैं।

शासन ने स्पष्ट किया है कि गृहकर के साथ जलकर और सीवर कर देना अब अनिवार्य होगा। निकायवार सर्वे कर यह जांच की जाएगी कि किन घरों और प्रतिष्ठानों से टैक्स नहीं लिया जा रहा है। ऐसे सभी उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर टैक्स वसूली की कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित समय सीमा में टैक्स न भरने वालों से ब्याज सहित वसूली की जाएगी। उच्च स्तर पर हुई बैठक में अधिकारियों पर टैक्स वसूली में लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई गई है। जिम्मेदार निकाय अधिकारियों से जवाब-तलब की तैयारी भी की जा रही है, ताकि राजस्व हानि को रोका जा सके और व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जा सके।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *