• Home
  • Delhi
  • अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव संभव: अग्निवीरों की सेवा अवधि 6 से 8 साल तक बढ़ सकती है
Image

अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव संभव: अग्निवीरों की सेवा अवधि 6 से 8 साल तक बढ़ सकती है

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली। वर्ष 2022 में शुरू की गई अग्निवीर योजना में अब बड़ा बदलाव संभव है। रक्षा मंत्रालय इस योजना को और अधिक आकर्षक बनाने पर विचार कर रहा है। फिलहाल अग्निवीरों का कार्यकाल चार साल का है, लेकिन इसे छह या आठ साल तक बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है। मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस पर अंतिम निर्णय जून 2026 से पहले लिया जा सकता है, क्योंकि उसी समय अग्निवीरों का पहला बैच कार्यमुक्त होना है।

जानकारी के अनुसार, मंत्रालय तीन मुख्य बिंदुओं पर विचार कर रहा है—पहला, स्थाई तौर पर चुने जाने वाले अग्निवीरों का प्रतिशत बढ़ाना; दूसरा, कार्यकाल को लंबा करना; और तीसरा, सेवा समाप्ति के बाद अग्निवीरों को अतिरिक्त सुविधाएं देना। वर्तमान में 25% अग्निवीरों को स्थाई किया जाता है, लेकिन इस प्रतिशत को ज्यादा बढ़ाने की संभावना नहीं है, क्योंकि इससे पेंशन का वित्तीय बोझ बढ़ जाएगा, जो योजना के मूल उद्देश्य के खिलाफ होगा।

तीनों सेनाओं ने केंद्र सरकार को अग्निवीरों के कार्यकाल बढ़ाने के पक्ष में सकारात्मक फीडबैक दिया है। माना जा रहा है कि इससे न केवल प्रशिक्षित युवाओं की संख्या बढ़ेगी, बल्कि सेना की दीर्घकालिक तैयारी भी मजबूत होगी। रक्षा मंत्रालय आने वाले महीनों में इस पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सकता है।

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *