• Home
  • अलीगढ
  • लोधा में पांच मंदिरों पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे जाने से बवाल, करणी सेना का प्रदर्शन
Image

लोधा में पांच मंदिरों पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे जाने से बवाल, करणी सेना का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र के गांव बुलाकगढ़ी और भगवानपुर में शुक्रवार रात कुछ अराजकतत्वों ने पांच मंदिरों की दीवारों पर “आई लव मोहम्मद” लिख दिया। शनिवार सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए मंदिर पहुंचे और दीवारों पर यह नारे देखे, तो पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते करणी सेना, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और विवादित नारों को मिटाने लगी, तो कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। करणी सेना के कार्यकर्ता सचिन कुमार ने पुलिस को रोकने की कोशिश की, जिस पर उसे हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया। इससे भीड़ भड़क उठी और सैकड़ों लोग थाने पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना जांच के सबूतों को मिटा रही है और असली दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मांग की कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक नारे न मिटाए जाएं। बढ़ते हंगामे को देखते हुए पुलिस ने कार्यकर्ता सचिन कुमार को कुछ घंटे बाद छोड़ दिया। इसके बाद भी प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग जारी रखी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ गभाना संजीव तोमर, एसएसपी नीरज कुमार जादौन सहित कई थानों की पुलिस और पीएसी बल मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांवों में गश्त तेज कर दी। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति को सामान्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं जो आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि यह हिंदू धर्म का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले को दबाने के लिए मंदिर की दीवारों पर पुताई करवा दी और विरोध करने पर कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई। इस दौरान आशीष चौहान, उमेश कुमार सिंह, संजय सिंह, जगमोहन मालवीय, शरद कुशवाहा, कपिल गौड़, शुभेंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, नामजद आरोपी मौलवी मुस्तकीम गांव भगवानपुर की मस्जिद में बच्चों को धार्मिक शिक्षा देता है और पहले भी विवादों में रह चुका है। बताया गया कि एक माह पूर्व भी उसका गांव के एक युवक से झगड़ा हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों पर मुकदमे दर्ज हुए थे। अब इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि यही लोग जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

26 सितंबर को अकराबाद में भी इसी तरह “आई लव मोहम्मद” पोस्टर लगने की घटना हुई थी, जिससे कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हुए थे। लोधा में हुई यह घटना उसी सिलसिले की कड़ी मानी जा रही है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है लेकिन पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।

Releated Posts

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top