• Home
  • अलीगढ
  • महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने खेरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण
Image

महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने खेरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

सुरक्षा, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अलीगढ़, 12 फरवरी 2026: महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। गुरुवार को जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने खेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई। डीएम संजीव रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

यातायात और सुरक्षा पर विशेष फोकस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर डीएम और एसएसपी ने प्राचीन खेरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार यादव, एसडीएम कोल महिमा राजपूत, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

महाशिवरात्रि पर खेरेश्वर महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं की व्यापक तैयारियां की हैं।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *